अजय जामवाल के सामने ही भिड़ गए पूर्व मंत्री पटवा और BJP जिलाध्यक्ष

Raj Singh | Nov 29, 2024, 09:42 IST
AJAY JAMWAL
भाजपा बैठक में संगठन चुनाव को लेकर विवाद हो गया। प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में ही पूर्व मंत्री और विधायक सुरेंद्र पटवा व रायसेन जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा आपस में भिड़ गए।

भोपाल संभाग की भाजपा बैठक में संगठन चुनाव को लेकर विवाद हो गया। प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में पूर्व मंत्री और विधायक सुरेंद्र पटवा और रायसेन जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा आपस में उलझ गए। पटवा ने आरोप लगाया कि मेरी विधानसभा में 6 मंडल आते हैं, लेकिन भोजपुर मंडल में पारदर्शिता से चुनाव नहीं हुए। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा और चुनाव प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने बूथ टीम खुद बनाई, किसी से सलाह-मशविरा नहीं किया।



सुंदरलाल पटवा की 100वीं जयंती का मुद्दा उठा

BJP में नियम से ही बनेंगे मंडल-जिलाध्यक्ष, नहीं चलेगी सांसद-विधायक की



सबनानी ने दोनों पक्षों को कराया शांत

बैठक में माहौल गर्म होने लगा तो विधायक भगवानदास सबनानी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद राकेश शर्मा ने कहा कि मैं पटवा जी का सम्मान करता हूं, लेकिन वे हमेशा मेरे खिलाफ रहते हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सुंदरलाल जी की जयंती पर कार्यक्रम करना चाहा, लेकिन बुदनी चुनाव में व्यस्त होने के कारण आयोजन नहीं हो सका।



जामवाल ने दिया सहमति से काम करने का सुझाव

अजय जामवाल ने कहा कि बैठक में विधायकों को भी बुलाने का उद्देश्य यही है कि संगठन से जुड़े सभी कार्य सहमति से हों। उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन चुनाव पर अलग से चर्चा की जाएगी।



बीजेपी बैठक : MP का नया लक्ष्य, बनाएंगे डेढ़ करोड़ नए सदस्य, सीएम मोहन ने कह दी ये बड़ी बात



बैठक के बाद दोनों ने दी सफाई

सुरेंद्र पटवा ने बैठक के बाद कहा कि संगठन की बैठकों में अपनी बात रखना जरूरी है। जिले के कामकाज पर चर्चा हुई है। यह बात बाहर नहीं जानी चाहिए। वहीं राकेश शर्मा ने कहा कि पटवा जी बड़े भाई हैं। वे जो कहते हैं, हम सुनते हैं। संगठन की बैठकों में कमियों पर चर्चा होती है और उसे ठीक किया जाता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी
  • MP
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • सुरेंद्र पटवा भाजपा विधायक
  • अजय जामवाल
  • एमपी पॉलिटिक्स
  • अजय जामवाल भोपाल में
  • भाजपा संगठन चुनाव