मुंह में कपड़ा ठूसा, पुलिया के नीचे ले गए... गैंगरेप पीड़िता की आपबीती सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिले के राजेंद्रग्राम कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई है। पीड़िता ने बताया है कि चार लोगों ने उस पर हमला किया। उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे घसीटते हुए सड़क किनारे ले गए। पहले तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और फिर गैंगरेप किया।
पुलिस ने क्या बताया ?
राजेंद्रग्राम पुलिस थाने के प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने मीडिया को बताया, घटना 22 मार्च को शाम करीब छह बजे हुई, जब लड़की चिरबंद गेट के पास ऑटो से उतरी और कच्चे रास्ते से अपने घर जा रही थी। सभी आरोपी पास में ही छिपे हुए थे और उन्होंने अचानक लड़की पर हमला कर दिया, उसे घसीटा और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
नाबालिग को रीवा किशोर संरक्षण गृह भेजा जाएगा
ये भी खबर पढें... अनूपपुर में नानी के घर रक्षाबंधन मनाने आए मासूमों की नाले में डूबने से मौत
चारों आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
राजेंद्रग्राम पुलिस थाने के प्रभारी वीरेंद्र कुमार आगे कहते हैं कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और चंद घंटों में ही चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हेमराज सिंह, नेपाल सिंह, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू और एक नाबालिग के रूप में हुई है। ये सभी राजेंद्रग्राम पुलिस क्षेत्राधिकार के तहत अचलपुर के निवासी हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें