MP में बनेंगे दो बड़े महानगर, GIS में CM मोहन यादव का ऐलान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन हो रहा है। आज ( 25 फरवरी ) समिट का अंतिम दिन है। इस समिट में देश के जाने माने कई करोबारियों ने प्रदेश में निवेश करने की बात कही है। समिट के दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। साथ ही मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बहाने की बात भी कही।
मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित करने का विचार
इस समिट से मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में जो कदम उठाए जा रहे हैं, वो वाकई में प्रभावशाली और दूरदर्शी साबित हो सकते हैं। इंदौर और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर दो नए मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित किया जाएगा। यह न केवल राज्य के लिए, बल्कि देश के विकास के लिए भी अहम साबित हो सकता है। इस योजना से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि समग्र औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह कदम एक नई दिशा की ओर बढ़ने की ओर इशारा करता है, जिसमें कानूनी और कागजी अड़चनों को कम कर क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही, छोटे शहरों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन एक नए दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में निवेशकों और अधिकारियों की संलिप्तता बढ़ी है और परिणामस्वरूप उम्मीद से कहीं बेहतर परिणाम सामने आए हैं।
सीएम मोहन यादव की बड़ी बातें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक