हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल टू पुणे जल्द शुरू होगी IndiGo और Air India की फ्लाइट

Amresh Kushwaha | Jul 24, 2024, 12:43 IST
bhopal to pune flight
हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। वर्तमान में एयर इंडिया और इंडिगो ही भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ानें संचालित कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही ये दोनों ही एयरलाइन्स कंपनियां भोपाल टू पुणे फ्लाइट शुरू कर सकती है।

राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही पुणे के लिए सीधी उड़न शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो और एअर इंडिया ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन भी यात्रियों की मांग पर भोपाल से पुणे के लिए फ्लाइट फिर शुरू करवाने की तैयारी में है।



ये खबर भी पढ़िए...एमपी में स्कूल एडमिशन में बड़ी राहत, नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के लिए निर्धारित आयु सीमा में छूट



पुणे में डेवलप हुए नए एयरपोर्ट

जल्द ही इंडिगो और एअर इंडिया भोपाल से पुणे के लिए फ्लाइट शुरू कर देंगे। इसका मुख्य कारण पुणे में डेवलप हुआ नया एयरपोर्ट है, क्योकि अब इस एयरपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है। वहीं दोनों ही एयरलाइन्स कंपनियां फ्लाइट शुरू करने के संबंधी में राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन को प्रस्ताव भी दे चुकी हैं।



अगस्त में जारी होगा शेड्यूल

जानकारी के अनुसार, अगस्त अंत तक पुणे के लिए चलाई जाने वाली फ्लाइट्स के शेड्यूल औपचारिक रूप से घोषित हो सकती हैं।



ये खबर भी पढ़िए...महिला की पिटाई पर गुना में बवाल, लोग कर रहे थे आरोपी का घर गिराने की मांग, न सुनने पर भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव



भोपाल से पुणे के लिए सीधी उड़न

इंडिगो की वर्तमान में भोपाल से बेंगलुरु के लिए सुबह व रात के समय फ्लाइट्स चल रही हैं। इनमें से सुबह के समय चलने वाली फ्लाइट को कंपनी वाया पुणे होकर बेंगलुरु तक चलाने पर विचार कर रही है।



संभावना है कि अगस्त में इंडिगो भी अपनी मॉर्निंग फ्लाइट का शेड्यूल नए सिरे से जारी कर सकता है। एअर इंडिया भी इंडिगो के कांप्टीशन में अपनी पुणे फ्लाइट को फिर से शुरू करने की घोषणा जल्द कर सकती है।



एअर इंडिया पहले की तरह दिल्ली से भोपाल होकर पुणे और वापसी में पुणे से भोपाल होकर दिल्ली के लिए फ्लाइट नए सिरे से शुरू कर सकती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • Indigo flight
  • Indigo
  • MP Bhopal news
  • Indigo Airlines
  • Air India flight
  • AIR INDIA
  • air india news
  • Bhopal News The Sootr
  • Bhopal News in Hindi
  • mp news hindi
  • bhopal news hindi
  • top bhopal news
  • MP News Update
  • Indigo का नया ऐलान
  • भोपाल टू पुणे फ्लाइट
  • IndiGo और Air India