नीमच में सरकारी कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर ने छात्रा से मांगे फोटो, आधी रात मैसेज भेजे-माई स्वीट हार्ट

Rohit Sahu | Jun 12, 2025, 12:26 IST
neemuch jeeran collegue
नीमच के सरकारी कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर पर छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगे हैं। आधी रात को लेक्चरर ने छात्रा को मैसेज कर फोटो मांगे और लिखा माई स्वीटहार्ट।

कमलेश सारडा @ नीमच



नीमच के जीरन शासकीय महाविद्यालय में भूगोल के गेस्ट लेक्चरर विष्णु निकुंभ पर छात्रा को आपत्तिजनक WhatsApp मैसेज भेजने का आरोप लगा है। घटना के सामने आने के बाद कॉलेज गेट पर प्रदर्शन हुआ और ज्ञापन सौंपा गया। छात्रा ने बताया की सर ने मैसेज आधी रात मैसेज कर फोटो मांगे और चैट में ब्यूटीफुल, स्वीटहार्ट लिखा।



आधी रात भेजे मैसेज लिखा- स्वीटहार्ट,क्वीन

पहले भी आई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, विष्णु निकुंभ पर ऐसा आरोप पहले भी लग चुका है। करीब छह महीने पहले भी उन्होंने एक अन्य छात्रा को इसी तरह के मैसेज भेजे थे, लेकिन माफी मांगने पर मामला दब गया था।



यह भी पढ़ें...रीवा गैंगरेप केस में अस्पताल अधीक्षक बयान से पलटे, पीड़िता बोली- चार लोगों ने किया रेप



लेक्चरर बोले- मेरा मोबाइल हैक हुआ

गेस्ट लेक्चरर विष्णु निकुंभ ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनका मोबाइल हैक हो गया होगा और छात्रा को किसी अन्य ने मैसेज भेजे हैं। उन्होंने दावा किया कि बातचीत केवल एडमिशन से संबंधित थी।



कॉलेज प्रशासन करेगा जांच

कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य दीपा कुमावत ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन शिकायत मिलने पर कार्रवाई ज़रूर की जाएगी।



यह भी पढ़ें...स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के जिले के सरकारी अस्पताल में नाबालिग से गैंगरेप, जीतू ने घेरा



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



गेस्ट लेक्चरर्स | छात्रा से छेड़छाड़ | छात्रा को किया ब्लैकमेल | MP News | Neemuch



Tags:
  • MP News
  • Neemuch
  • नीमच
  • छात्रा को किया ब्लैकमेल
  • गेस्ट लेक्चरर्स
  • छात्रा से छेड़छाड़