रीवा गैंगरेप केस में अस्पताल अधीक्षक बयान से पलटे, पीड़िता बोली- चार लोगों ने किया रेप
Rohit Sahu | Jun 12, 2025, 09:39 IST
Rewa gangrape case
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुए गैंगरेप मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की का बयान सामने आ गया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची एक नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले में टालमटोल करते हुए गंभीर आरोपों को हल्के में दर्ज किया और समझौते का दबाव बनाया। वहीं अस्पताल के अधीक्षक भी बयान से पलट गए हैं। घटना एमपी के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में सरकारी अस्पताल में हुई। आरोपियों पर कार्रवाई होने की जगह उल्टा पुलिस पर पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के आरोप लग रहे हैं। जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े होते हैं।
रीवा के सरकार अस्पताल में एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ आई थी। लड़की की मां अस्पताल में भर्ती थी। लड़की अस्पताल में ही रुकी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल के वॉर्ड बॉय ने नशीली दवा खिलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रेप किया। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाए कि पुलिस ने मामले को हल्के में लिया, एफआईआर दर्ज करने में देरी की। परिवार पर समझौते का दबाव डाला।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी वॉर्ड बॉय महेंद्र ने उसका मोबाइल नंबर चुराया और वॉट्सऐप पर बार-बार मैसेज किए। फिर एक दिन उसकी डीपी से एडिट की गई न्यूड फोटो भेजकर धमकाने लगा। मिलने के लिए दबाव बनाता रहा लेकिन उसने मना कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि गले में दर्द होने पर आरोपी ने गोली दी। गोली खाने के बाद शरीर सुन्न हो गया और आरोपी उसे घसीटकर एक रूम में ले गया। वहां तीन और लोग पहुंचे और गैंगरेप किया। बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़ दिया गया।
परिजनों ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को परिवार से अलग कर दिया और थानों के बजाय रेस्ट हाउस में लगातार बयान दर्ज करने का दबाव बनाया। भाई का कहना है कि बहन कुछ और बताती रही, पुलिस कुछ और लिखती रही।
अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने पहले कैमरे पर कहा था की 2 लोगों पर दुष्कर्म के आरोप हैं। सूचना मिलने पर पीड़िता को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अब वे बयान से पलट गए और इसे केवल छेड़छाड़ का मामला बता रहे हैं।
पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना के बाद भी अस्पताल कर्मचारी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट से छेड़छाड़ की आशंका जताई और कोर्ट से दखल की मांग की।
एसपी विवेक सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बयान दर्ज करने के लिए परिवार को गोविंदगढ़ रेस्ट हाउस इसलिए बुलाया क्योंकि वह नजदीक था।
यह भी पढ़ें...स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के जिले के सरकारी अस्पताल में नाबालिग से गैंगरेप, जीतू ने घेरा
कांग्रेस नेताओं कमलनाथ और जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि अस्पताल अधीक्षक डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के रिश्तेदार हैं और इसलिए आरोपियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के सरकारी अस्पताल में हो रही है तो प्रदेश में कहां बच्चियां सेफ रहेंगी।
यह भी पढ़ें...दो प्यार करने वालों के बीच तीसरा आया...! जंगल में BF ने गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
क्या है मामला
पीड़िता के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप
परिजनों के अनुसार, 8 और 9 मई की रात तीन वॉर्ड बॉय और एक अन्य ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बावजूद पुलिस ने केस छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया और एफआईआर दर्ज करने में देरी की। परिवार का आरोप है कि बयान दर्ज करने के लिए उन्हें थाने बुलाने की बजाय रात को गोविंदगढ़ रेस्ट हाउस बुलाया गया। वहां लगातार समझौते का दबाव बनाया गया और पीड़िता के कथनों को पुलिस ने मनमाने ढंग से लिखा।
पीड़िता बोली AI से न्यूड फोटो बनाकर भेजे
गोली खिलाकर शरीर सुन्न किया, फिर किया गैंगरेप
पुलिस ने जबरन लिखे गलत बयान
अधीक्षक ने बयान से किया यू-टर्न
पीड़िता के पिता बोले- अपराधी जैसा बर्ताव हो रहा
पुलिस का बचाव- गोविंदगढ़ नजदीक था इसलिए बुलाया
यह भी पढ़ें...स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के जिले के सरकारी अस्पताल में नाबालिग से गैंगरेप, जीतू ने घेरा
कांग्रेस ने लगाए सियासी आरोप
यह भी पढ़ें...दो प्यार करने वालों के बीच तीसरा आया...! जंगल में BF ने गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari