हनुमान जयंती पर बवाल के बाद हटाए गए एसपी संजीव सिन्हा, IPS अंकित सोनी को मिली गुना की कमान

Rohit Sahu | Apr 20, 2025, 07:45 IST
guna sp sanjeev sinha
गुना जिले में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के बाद एसपी संजीव कुमार सिन्हा को हटाकर उनकी जगह अंकित सोनी को गुना का नया एसपी नियुक्त किया गया है। यह फैसला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाया गया है।

IPS transfer: गुना में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को हटाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने यह कार्रवाई देर रात आदेश जारी कर की है। एसपी पद से हटाए जाने के बाद संजीव कुमार सिन्हा को भोपाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में अटैच किया गया है।



guna new sp


अंकित सोनी गुना के नए एसपी

2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को गुना का नया एसपी बनाया गया है। वे इससे पहले इंदौर में नगरीय पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में कार्यरत थे। अब वे गुना जिले की कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।



जुलूस में डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद

12 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन गुना के कर्नलगंज क्षेत्र में जुलूस के दौरान मस्जिद के पास डीजे बजाने को लेकर सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हिंसा में बीजेपी पार्षद गब्बर कुशवाह का 11 वर्षीय बेटा समेत कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।



यह भी पढ़ें...एक बार फिर सच साबित हुआ The Sootr, MP में 9 IAS के हुए ट्रांसफर



इस बयान को माना जा रहा हटाने की वजह

गुना के तत्कालीन एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने हनुमान जयंती पर हुए विवाद के बाद दिए एक बयान में कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में पत्थरबाजी की कोई घटना नजर नहीं आई है। उनके इस बयान से हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी गई थी। माना जा रहा है कि इसी विवादित टिप्पणी के चलते उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच कर दिया गया है।



यह भी पढ़ें...गुना हिंसा पर गरमाई सियासत, जीतू ने सरकार-प्रशासन को घेरा, बीजेपी का पलटवार



thesootr links

Tags:
  • guna
  • मध्य प्रदेश
  • गुना
  • SP
  • IPS transfer
  • ips
  • भोपाल पुलिस मुख्यालय