गुरुशरण महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री को दी चेतावनी, बोले- भाई की तरह जेल जाओगे

Jitendra Shrivastava | Sept 14, 2026, 19:15 IST
Photograph: (THESOOTR)
DATIA. पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बागेश्वर बाबा को जेल जाने की चेतावनी दी और यज्ञ में सवाल-जवाब का खुला चैलेंज भी दे दिया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • गुरुशरण बोले- भाई की तरह तुम भी जेल जाओगे।
  • धीरेंद्र शास्त्री को गुरुशरण महाराज ने दी बड़ी चुनौती।
  • पंडोखर धाम में यज्ञ, अब होगा असली इम्तिहान।
  • पिता-भाई नहीं सुधरे, अब लोगों को गुमराह कर रहे।
  • 5 में से 4 सवाल सही बताओ, तभी असली गुरु।

गुरुशरण महाराज ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाई की तरह तुम भी जेल जाओगे। नाम लिए बिना निशाना साधते हुए पिता और भाई का जिक्र किया। पंडोखर धाम में होने वाले यज्ञ में खुला चैलेंज रखा गया है। 13 सितंबर को दिए भाषण में गुरुशरण महाराज ने यह बातें कहीं।



गुरुशरण महाराज पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर हैं। पंडोखर धाम मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडेर तहसील में स्थित है। वे लंबे समय से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के धुर विरोधी माने जाते हैं। इससे पहले भी उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को सनातन धर्म का रक्षक नहीं मानते हुए उन पर हाथ की सफाई से लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया था।



भाई और पिता का दिया हवाला

गुरुशरण महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति अपने भाई को नहीं सुधार पाया। अपने पिता को नहीं सुधार पाया। वह आए दिन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहता है। अभी जेल में बंद है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब तक लोगों को गुमराह किया जाएगा।



गुरुशरण ने आगे कहा कि हम भीख मांगकर काम नहीं करते। विद्या के दम पर ही सम्मान लेते हैं। किसी चैनल के सामने रोते-गाते या कटोरा लेकर मदद मांगते नहीं दिखेंगे।



पंडोखर धाम में रखा खुला चैलेंज

पंडोखर धाम केगुरुशरण महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर उनमें दम है तो सामने आएं। पंडोखर धाम में होने वाले यज्ञ की तिथि तय कर दी गई है। इस यज्ञ में सिर्फ पांच सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से चार सवालों के सही जवाब देने होंगे।



महाराज ने कहा कि यह चैलेंज पूरी तरह खुला है। अगर पांच में से चार सवाल सही बताए गए तो यह बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। उनका दावा है कि धीरेंद्र शास्त्री के गुरु भी यह सवाल नहीं बता पाएंगे।



पुरानी है दोनों की रंजिश

गुरुशरण महाराज और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों से दोनों एक-दूसरे को चुनौती देते रहे हैं। पहले भी पंडोखर सरकार की ओर से पर्ची निकालकर समस्याओं का समाधान करने वाले बाबाओं के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया जा चुका है। दतिया में चल रही उनकी कथाओं के दौरान वे कई बार धीरेंद्र शास्त्री पर सीधा निशाना साध चुके हैं।



दूसरी ओर, धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों की तरफ से भी गुरुशरण महाराज के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। पहले एक समर्थक ने गुरुशरण शर्मा पर धीरेंद्र शास्त्री और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। यह विवाद अब भी जारी है और दोनों पक्षों के अनुयायियों के बीच तनाव बना हुआ है।



अब आगे क्या होगा

पंडोखर धाम में प्रस्तावित यज्ञ की तारीख अभी सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट नहीं की गई है। देखना यह होगा कि धीरेंद्र शास्त्री इस चैलेंज पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। दोनों बाबाओं के अनुयायी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में यह बयान आने वाले दिनों में और चर्चा में रह सकता है।



FAQ

  1. गुरुशरण महाराज कौन हैं?
    गुरुशरण महाराज मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर हैं। वे लंबे समय से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के धुर विरोधी माने जाते हैं। समय-समय पर वे धीरेंद्र शास्त्री पर सार्वजनिक मंच से निशाना साधते रहे हैं।
  2. गुरुशरण महाराज ने यह बयान कब दिया?
    गुरुशरण महाराज ने यह बयान 13 सितंबर को एक भाषण के दौरान दिया। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बिना उन पर तीखा निशाना साधा। साथ ही पंडोखर धाम में होने वाले यज्ञ का चैलेंज भी रखा।
  3. गुरुशरण महाराज ने कौन सा चैलेंज दिया है?
    गुरुशरण महाराज ने पंडोखर धाम में यज्ञ के दौरान पांच सवालों में से चार सही बताने की चुनौती दी है। उनका दावा है कि धीरेंद्र शास्त्री के गुरु भी यह सवाल नहीं बता पाएंगे। यह चैलेंज सार्वजनिक तौर पर घोषित किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...



नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर पंडोखर सरकार का बयान, बोले-मिल सकता है बड़ा पद



बोले पंडोखर सरकार-राज करेंगे युवराज, देवकीनंदन ठाकुर ने भी लॉन्च किया अपना बेटा



देवी-देवताओं के नाम पर बलि प्रथा को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री-एक मां बेटे की बलि कैसे ले सकती है?



धीरेंद्र शास्त्री के नॉनवेज वाले बयान पर बीजेपी अध्यक्ष बोले-हमारा खाना कोई बाहरी तय नहीं करेगा



Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • दतिया
  • गुरुशरण महाराज
  • पंडोखर ​​​​​​​धाम