बोले पंडोखर सरकार-राज करेंगे युवराज, देवकीनंदन ठाकुर ने भी लॉन्च किया अपना बेटा

Aman Vaishnav | Jul 03, 2026, 14:46 IST
Share
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और पंडोखर बाबा
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और पंडोखर बाबा

प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और पंडोखर बाबा ने अपने बेटों को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक क्षेत्र में भी अब परिवारवाद बढ़ता जा रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मशहूर कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
  • उन्होंने अपने 19 साल के बेटे देवांश ठाकुर को कथावाचक के रूप में लॉन्च किया है।
  • कथावाचक पंडोखर बाबा भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
  • पंडोखर बाबा ने भी अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है।
  • कुछ लोग इसे परंपरा बता रहे हैं, तो कुछ इसे परिवारवाद कह रहे हैं।
देश के बड़े कथावाचकों में गिने जाने वाले देवकीनंदन ठाकुर और पंडोखर बाबा इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उनकी कथा नहीं, बल्कि उनके बेटे की एंट्री सुर्खियां बटोर रही है।

एक तरफ बीते दिनों गुजरात के सोमनाथ में एक धार्मिक आयोजन हुआ था। इसी मंच से देवकीनंदन ठाकुर के 19 वर्षीय बेटे देवांश ठाकुर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से भागवत पाठ किया।

इसी के बाद से सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर नई नई प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं दूसरी और कथावाचक पंडोखर बाबा ने भरे मंच से उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है।

d074cec1-9ed
d074cec1-9ed


सोमनाथ से हुई शुरुआत

दरअसल देवांश ठाकुर के कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देवकीनंदन ठाकुर ऊंचे मंच पर विराजमान नजर आए। पंडोखर सरकार

वहीं उनसे कुछ ही दूरी पर एक सफेद सोफे पर देवांश ठाकुर बैठे दिखे। इस दौरान देवांश भजन करते नजर आए। यह पहला मौका था जब देवांश को इतने बड़े मंच पर देखा गया।



वीडियो सामने आते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि धार्मिक क्षेत्र में भी अब परिवारवाद बढ़ता जा रहा है।

0efa2ce8-c8f
0efa2ce8-c8f


सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

देवांश की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि बेटा प्रतियोगी परीक्षाएं नहीं निकाल पाएगा, इसलिए पिता का काम आसान विकल्प है।

यह पोस्ट सीधे तौर पर परिवार का बयान नहीं है। यह एक यूजर की टिप्पणी है, जो व्यंग्य के तौर पर शेयर की गई है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब कथावाचन के क्षेत्र में भी यही ट्रेंड दिख रहा है। उसका कहना था कि आम परिवारों के बच्चे मेहनत करते रहते हैं, जबकि बड़े नामों के बच्चों को सीधा मौका मिल जाता है।

d10639f6-825
d10639f6-825


पंडोखर बाबा भी चर्चा में

देवकीनंदन ठाकुर के मामले के साथ ही एक और कथावाचक पंडोखर बाबा भी चर्चा में आ गए हैं। बाबा का असली नाम गुरुशरण शर्मा है। जानकारी के अनुसार पंडोखर बाबा ने भी अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। एक वीडियो में उनके पुत्र आयुष्मान उनके बगल में बैठे नजर आ रहै हें।

वीडियो में बाबा कहते सुनाई देते हैं कि यह उनके छोटे गुरुजी हैं। आगे चलकर यही गद्दी का संचालन करेंगे। बाबा ने यह भी कहा कि उनके बेटे को प्रेत बाधाओं से जुड़े मामलों का अनुभव है। उन्होंने दावा किया कि बेटे के देखने मात्र से ही प्रेत बाधाएं गुलाठी खाने लगती हैं।

बाबा ने वीडियो में यह भी बताया कि वे खुद भी अपने पिता के साथ इसी तरह बैठा करते थे। बाद में पिता ने राजतिलक करके उन्हें गद्दी पर बिठाया।

इस वीडियो पर भी लोगों ने खुलकर टिप्पणियां कीं। कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह बाबा ने अपने बेटे को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा दिया है। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक दरबार से जुड़ा एक बड़ा कारोबार बताते हुए तंज कसा है।

cceeb04e-650
cceeb04e-650


दोनों मामलों में मिलती-जुलती बहस

देवकीनंदन ठाकुर और पंडोखर बाबा, दोनों के मामलों में एक जैसी बहस देखी जा रही है। समर्थकों का तर्क है कि यह गुरु-शिष्य और पिता-पुत्र की पुरानी परंपरा है। आलोचकों का कहना है कि इससे नए और संघर्षशील कथावाचकों को मौका मिलना मुश्किल हो जाता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे- राम मंदिर चढ़ावे चोरी केस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा

रावण ने माता सीता चुराई, इन्होंने करोड़ों की श्रद्धा : राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

देवकीनंदन ठाकुर का बयान- हर हिंदू 4 बच्चे पैदा करे, मंदिर के पैसे से हो इलाज

सनातन बोर्ड होता तो नहीं होती चोरी, राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

Tags:
  • कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर
  • पंडोखर बाबा
  • पंडोखर सरकार
  • कथावाचक
  • देवकीनंदन ठाकुर
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें

By

गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे
ओबीसी केस में 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट जारी करने की मांग, सीएस, पीएस, पीएससी को नोटिस

By Sanjay Gupta

ओबीसी केस में 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट जारी करने की मांग, सीएस, पीएस, पीएससी को नोटिस
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द करने का फैसला किया निरस्त

By Harrison Masih

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द करने का फैसला किया निरस्त
राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?
टल सकती है भोपाल निवेश समिट की तारीख, सतगढ़ी इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार का है बड़ा प्लान

By CHAKRESH

टल सकती है भोपाल निवेश समिट की तारीख, सतगढ़ी इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार का है बड़ा प्लान
हॉरर फिल्म झाड़ फूंक में दिखा भोपाल की बेटी का हुनर, ऋद्धि उपाध्याय ने कलाकारों को दिया नया लुक

By Arohi Raj

हॉरर फिल्म झाड़ फूंक में दिखा भोपाल की बेटी का हुनर, ऋद्धि उपाध्याय ने कलाकारों को दिया नया लुक