कांग्रेस का संविधान बचाओ प्लान आज से जमीन पर, शुरुआत ग्वालियर से...

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 28, 2025, 13:31 IST
Samvidhaan Bachaao rally
ग्वालियर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कांग्रेस (CONGRESS)ने 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्तावीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने एकत्र हुए।

गर्मी के चलते विशेष व्यवस्था

करीब 7 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गईं। मैदान को पूरी तरह एयरकूल्ड बनाया गया, जहां 40 से अधिक बड़े कूलर और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। बैठने के लिए 5000 कुर्सियां लगाई गईं और 2000 से अधिक लोग खड़े रह सके। ये भी पढ़ें: सामान्य वर्ग को छोड़कर सबको नेता बनाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने जारी किया संविधान लीडरशिप प्रोग्राम

राहुल गांधी भी होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और संविधान (Constitution) का निर्माण कराया, इसलिए उसे बचाना भी पार्टी की जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा कि आज गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार संविधान के खतरे में होने का संकेत हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत ग्वालियर से हो रही है और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को भी इस रैली के लिए आमंत्रित किया गया है। रैली में कांग्रेस नेताओं के अलावा किसान, युवा मज़दूर और दलित-आदिवासी भी शामिल होंगे। ये भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती पर जानें संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में कुछ खास बातें

राष्ट्रीय स्तर पर संविधान बचाओ रैली

कांग्रेस ने 25 से 30 अप्रैल के बीच देशभर में "संविधान बचाओ रैली" (Samvidhan Bachao Rally) आयोजित करने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश में इसकी शुरुआत ग्वालियर से हुई है, जो अब पूरे प्रदेश में जिला और विधानसभा स्तर पर फैलाई जाएगी।

Samvidhaan Bachaao Rally

आगामी कार्यक्रम

जिला स्तरीय रैलियां- 3 से 10 मई


सभी जिलों में महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट के खिलाफ रैलियां।


विधानसभा स्तरीय रैलियां- 11 से 17 मई)


विधानसभा क्षेत्रों में संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और अधिकारों के हनन के खिलाफ जनजागरण। घर-घर संपर्क अभियान- 20 से 30 मई कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से सीधा संवाद करेंगे और प्रचार सामग्री वितरित करेंगे। thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • कमलनाथ
  • CONGRESS
  • दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • संविधान बचाओ रैली