RRB exam: रेलवे ने MP में चलाई परीक्षा स्पेशल ट्रेन, इसमें 12 जनरल कोच, देखें टाइम टेबल

Vikram Jain | Mar 01, 2025, 22:17 IST
Gwalior Indore exam special unreserved train will run
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार विस्तार कर रहा है। अब रेलवे ने RRB की परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए परीक्षा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाई है। जानें ट्रेन का रूट और शेड्यूल

BHOPAL. भारतीय रेलवे ने छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ग्वालियर से इंदौर और इंदौर से ग्वालियर के बीच परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन (Special Unreserved Train) चलाई जा रही है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होगी। जानें एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल। रेलवे प्रशासन ने परीक्षा के समय अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।



रेलवे ने चलाई परीक्षा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01825 ग्वालियर–इंदौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01825 ग्वालियर–इंदौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 11 मार्च 2025 और 16 मार्च, 17 मार्च 2025 तक ग्वालियर से दोपहर 13.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बीना पर शाम 17.00 बजे, संत हिरदाराम नगर पर रात 19.30 बजे रुकेगी और अगले दिन सुबह 02.00 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 13 ट्रिप चलेगी।



स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

प्रस्थान: ग्वालियर- 13:00 बजे


ठहराव: बीना 17:00 बजे और संत हिरदाराम नगर 19:30 बजे


आगमन: इंदौर- 02:00 (अगले दिन)



ये खबर भी पढ़ें... यात्रियों को रेलवे की सौगात, होली पर MP से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल



गाड़ी संख्या 01826 इंदौर– ग्वालियर परीक्षा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01826 इंदौर-ग्वालियर परीक्षा विशेष ट्रेन 02 मार्च से 12 मार्च 2025 और 17 मार्च, 18 मार्च 2025 तक इंदौर से शाम 19.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर पर रात 00.15 बजे, बीना पर सुबह 03.00 बजे और ग्वालियर पहुंचने से पहले अन्य स्टेशनों पर भी रुकेगी।



स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

प्रस्थान: इंदौर-19:00 बजे


ठहराव: संत हिरदाराम नगर 00:15 बजे, बीना 03:00 बजे


आगमन: ग्वालियर-10:15 (अगले दिन)



इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव: यह स्पेशल ट्रेन ग्वालियर, दतिया, झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, इंदौर स्टेशनों पर ठहराव लेगी। स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के बीना और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।



ट्रेन की कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।



ये खबर भी पढ़ें... RRB Group D Recruitment: रेलवे ग्रुप D में बंपर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट आज



रेल प्रशासन ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद यात्रा शुरू करें। स्पेशल ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।



ये खबर भी पढ़ें... Railway Recruitment 2025 : रेलवे में निकली सैकड़ो पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई



रेलवे ने कैंसिल किए 4 एक्सप्रेस ट्रेनें... इस रुट पर है पावर ब्लॉक



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा
  • रेलवे भर्ती बोर्ड
  • परीक्षा स्पेशल ट्रेन
  • exam special train