यात्रियों को रेलवे की सौगात, होली पर MP से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल
Vikram Jain | Mar 01, 2025, 01:14 IST
Bhopal Railway News holi special train
भारतीय रेलवे ने होली फेस्टिवल को लेकर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों को घर पहुंचने में दिक्कत ना हो इसको लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। जानें देखें ट्रेनों का टाइम टेबल
BHOPAL. होली का त्योहार आने वाला है, अगर आप होली के त्योहार पर अपने घर और अपनों के पास जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने होली का त्योहार में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
दरअसल, होली पर घरों या अपनों तक पहुंचने में यात्रियों को दिक्कत ना हो इसको लेकर रेलवे ने विशेष तैयारी कर स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। रेल प्रशासन ने होली के त्यौहार के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को संभालने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की फैसला लिया है। यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के लिए आरक्षण कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। जानें स्पेशल ट्रेनों की डिटेल
गाड़ी संख्या 01704 रीवा से रानी कमलापति होली स्पेशल
प्रस्थान: 16 मार्च 2025 को रीवा से शाम 18:45 बजे
रानी कमलापति पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 04:30 बजे
गाड़ी संख्या 01703 रानी कमलापति से रीवा होली स्पेशल
प्रस्थान: 17 मार्च 2025 को रानी कमलापति से सुबह 06:15 बजे
रीवा पहुंचने का समय: सायं 17:10 बजे
गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से दानापुर
प्रस्थान: 11 मार्च 2025 को जबलपुर से रात 19:40 बजे
दानापुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 08:45 बजे
गाड़ी संख्या 01706 दानापुर से जबलपुर
प्रस्थान: 12 मार्च 2025 को दानापुर से सुबह 11:45 बजे
जबलपुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 03:40 बजे
गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर स्पेशल
प्रस्थान: 08 और 15 मार्च 2025 को कोटा से रात 21:05 बजे
दानापुर पहुंचने का समय: अगले दिन सायं 18:30 बजे
गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा स्पेशल
प्रस्थान: 09 और 16 मार्च 2025 को दानापुर से रात 21:15 बजे
कोटा पहुंचने का समय: अगले दिन रात 22:25 बजे
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति से दानापुर
प्रस्थान: 12 और 15 मार्च 2025 को रानी कमलापति से दोपहर 14:25 बजे
दानापुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 08:45 बजे
गाड़ी संख्या 01662 दानापुर से रानी कमलापति
प्रस्थान: 13 और 16 मार्च 2025 को दानापुर से सुबह 11:45 बजे
रानी कमलापति पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 09:50 बजे
बीना होकर रीवा के लिए
इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 02185/02186 रानी कमलापति- रीवा- रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन दो- दो ट्रिप चलाई जाएगी, जो भोपाल मंडल के विदिशा और बीना स्टेशनों पर स्टॉपेज लेगी।
गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति–रीवा होली स्पेशल ट्रेन 8 मार्च और 12 मार्च 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर, रात 23.10 बजे विदिशा, अगले दिन 00.20 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 07.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02186 रीवा–रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन 8 मार्च और 12 मार्च 2025 को दोपहर 12.30 बजे रीवा स्टेशन से प्रस्थान कर, शाम 18.50 बजे बीना, शाम 19.50 बजे विदिशा और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 21.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
रानी कमलापति- रीवा- रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई स्टेशनों पर स्टॉपेट लेगी। यह ट्रेन विदिशा, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी लेने के बाद यात्रा शुरू करें। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। इन विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
होली पर स्पेशल ट्रेनें चलान का फैसला
गाड़ी संख्या 01704/01703- रीवा-रानी कमलपति-रीवा स्पेशल ट्रेन (01 ट्रिप)
प्रस्थान: 16 मार्च 2025 को रीवा से शाम 18:45 बजे
रानी कमलापति पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 04:30 बजे
गाड़ी संख्या 01703 रानी कमलापति से रीवा होली स्पेशल
प्रस्थान: 17 मार्च 2025 को रानी कमलापति से सुबह 06:15 बजे
रीवा पहुंचने का समय: सायं 17:10 बजे
गाड़ी संख्या 01705/01706- जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से दानापुर
प्रस्थान: 11 मार्च 2025 को जबलपुर से रात 19:40 बजे
दानापुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 08:45 बजे
गाड़ी संख्या 01706 दानापुर से जबलपुर
प्रस्थान: 12 मार्च 2025 को दानापुर से सुबह 11:45 बजे
जबलपुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 03:40 बजे
गाड़ी संख्या 09817/09818- कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन (दो ट्रिप)
प्रस्थान: 08 और 15 मार्च 2025 को कोटा से रात 21:05 बजे
दानापुर पहुंचने का समय: अगले दिन सायं 18:30 बजे
गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा स्पेशल
प्रस्थान: 09 और 16 मार्च 2025 को दानापुर से रात 21:15 बजे
कोटा पहुंचने का समय: अगले दिन रात 22:25 बजे
गाड़ी संख्या 01663/01662- रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (दो ट्रिप)
प्रस्थान: 12 और 15 मार्च 2025 को रानी कमलापति से दोपहर 14:25 बजे
दानापुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 08:45 बजे
गाड़ी संख्या 01662 दानापुर से रानी कमलापति
प्रस्थान: 13 और 16 मार्च 2025 को दानापुर से सुबह 11:45 बजे
रानी कमलापति पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 09:50 बजे
बीना होकर रीवा के लिए होली स्पेशल ट्रेन
रानी कमलापति–रीवा होली विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
रीवा–रानी कमलापति होली विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज
होली स्पेशल ट्रेन की कोच पॉजिशन
- विशेष ट्रेन में 24 डिब्बे होंगे।
- 12 शयनयान श्रेणी
- 04 सामान्य श्रेणी
- 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
- 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी
- 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA