ग्वालियर में भतीजे ने सगी चाची को प्रेम जाल में फंसाया, बनाए अवैध संबंध
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भतीजे ने अपनी सगी चाची को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसने उसे शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण
हजीरा थाना क्षेत्र की 2 बच्चों की मां ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा यश तोमर ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने शादी का वादा किया और महिला को अपने साथ रहने के लिए मनाया।
महिला ने पति को छोड़कर भतीजे के साथ रहना शुरू किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात की, तो भतीजे ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया।
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का खुलासा
आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे यश तोमर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃