ग्वालियर में महापौर निधि को लेकर विवाद, मेयर पहुंची हाईकोर्ट, राज्य सरकार को नोटिस

Aman Vaishnav | Mar 13, 2026, 16:42 IST
Share
gwalior-mayor-fund-stay-high-court
gwalior-mayor-fund-stay-high-court

ग्वालियर की महापौर निधि रोकने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। महापौर शोभा सिकरवार की याचिका पर कोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा है। शासन का जवाब आने के बाद ही अगली सुनवाई होगी।

ग्वालियर में महापौर निधि को रोकने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच चुका है। ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार ने इस निधि को रोकने के आदेश के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। 12 मार्च गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।

शासन का जवाब आने के बाद होगी आगे सुनवाई

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने 2026-27 के बजट में महापौर निधि के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। अब नगरीय विकास और आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद शुक्ला ने इस निधि पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाईकोर्ट ने इस मामले में फिलहाल महापौर निधि को बंद करने के फैसले पर कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई है। कोर्ट (मध्य प्रदेश हाईकोर्ट) ने कहा है कि शासन का जवाब आने के बाद ही इस पर आगे सुनवाई की जाएगी।

महापौर निधि पर रोक लगाना गैरकानूनी

महापौर शोभा सिकरवार ने कोर्ट में ये तर्क रखा कि जब सभापति और पार्षदों को विकास कार्यों के लिए पैसे दिए जाते हैं, तो महापौर की निधि पर रोक लगाना सही नहीं है। उनका कहना है कि महापौर को भी शहर में विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में उनकी निधि पर रोक लगाना गैरकानूनी है।

अब इस मामले में सरकार का जवाब आने के बाद ही अगली सुनवाई में ये तय होगा कि, महापौर निधि पर लगी रोक जारी रहेगी या नहीं। फिलहाल मामला बढ़ता जा रहा है।

महापौर के पति ग्वालियर पूर्व विधानसभा से विधायक

महापौर शोभा सिकरवार का परिवार बीजेपी से जुड़ा हुआ था लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव से कांग्रेसी बन गया है। महापौर के पति सतीश सिंह सिकरवार जो इस वक्त ग्वालियर पूर्व विधानसभा से विधायक हैं ग्वालियर में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।

सतीश के छोटे भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार जो पहले बीजेपी से सुमावली से विधायक रहे थे, वे भी बीजेपी से जुड़े हुए थे। इसके अलावा सतीश के पिता गजराज सिंह सिकरवार भी बीजेपी से विधायक रह चुके हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल और कमिश्नर सविता प्रधान के बीच बहस का वीडियो वायरल

पंचायत चुनाव में देरी पर दखल से इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह दी सलाह

एमपी न्यूज: ग्वालियर में 36 पुलिस जवान ट्रेनिंग से बाहर, AI से खाने में कीड़े की बनाई थी तस्वीर

ग्वालियर में फेरों के बाद दुल्हन ने तोड़ी शादी, खुला दूल्हे का राज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • ग्वालियर
  • महापौर
  • शोभा सिकरवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा