भोपाल लव जिहाद : हिंदू छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस हिंदू छात्राओं से रेप केस के मुख्य आरोपी फरहान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार रात उसे एक अन्य आरोपी की तलाश में सरवर गांव ले जाया जा रहा था। इसी दौरान फरहान ने पेशाब करने का बहाना बनाया और गाड़ी रुकवाई।
गाड़ी से उतरने के बाद, आरोपी फरहान ने सब-इंस्पेक्टर विजय बामने की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान गोली चल गई जो सीधे फरहान के पैर में जा लगी। घायल फरहान को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
Top Highlights
- फरहान को रिमांड पर ले गई थी पुलिस, रास्ते में गाड़ी रुकवाई
- SI की पिस्टल छीनने की कोशिश में लगी गोली
- हमीदिया अस्पताल में भर्ती, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
- हिंदू छात्राओं से गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग के गंभीर आरोप
- आरोपी फरहान नशे का आदी, पीड़िताओं को शराब-गांजा पिलाता था
छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था फरहान
फरहान भोपाल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से एमबीए कर रहा है और पहले बीबीए कर चुका है। वह इसी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को निशाना बनाता था। फरहान पर आरोप है कि उसने कई छात्राओं के साथ रेप किया और उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। गिरफ्तार हुए बाकी आरोपी भी उसी के दोस्त हैं और इस कांड में शामिल रहे हैं।
खबर यह भी...भोपाल लव जिहाद केस पर गरमाई सियासत: सांसद आलोक शर्मा और विधायक आरिफ मसूद आमने सामने
मोबाइल में मिले तीन लड़कियों से एक साथ रेप का वीडियो
पुलिस की जांच में फरहान के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एक वीडियो में वह तीन लड़कियों के साथ एक साथ रेप करता दिख रहा है। वीडियो में वह लड़कियों को बेरहमी से पीटता है। एक अन्य वीडियो में वह इंदौर की एक पीड़िता को सिगरेट से दागते हुए भी नजर आता है। उसने सभी वीडियो एक अलग फोल्डर में सेव कर रखे थे।
गांजा, शराब की लत और अपराध पर कोई पछतावा नहीं
खबर यह भी...भोपाल रेप लव जिहाद केस का पांचवा आरोपी नबील खान गिरफ्तार, इसी के कमरे में होती थी वारदात
फरहान के खिलाफ प्रमुख धाराएं:
| धारा | विवरण |
|---|---|
| IPC 376 | बलात्कार |
| IPC 354 | अश्लीलता और उत्पीड़न |
| IPC 506 | धमकी देना |
| IT Act | अश्लील वीडियो बनाना और शेयर करना |
| Arms Act | पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल रेप केस | bhopal love jihad case | Bhopal Love Jihad Case | MP News | Bhopal News | MP Police