भोपाल रेप लव जिहाद केस का पांचवा आरोपी नबील खान गिरफ्तार, इसी के कमरे में होती थी वारदात
Rohit Sahu | May 02, 2025, 09:57 IST
love jihad bhopal update
भोपाल गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग केस में फरार नबील खान को अशोका गार्डन पुलिस ने पकड़ लिया है। उसकी लोकेशन पुलिस को बंगाल दिख रही थी। वारदात इसी के कमरे पर होती थी।
भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और वीडियो ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार आरोपी नबील खान आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद भाग गया था। हालांकि मूल रूप से वह बिहार का है। पुलिस ने उसकी आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस की थी। अब उसे भोपाल में ही पकड़ लिया गया है।
नबील इतना शातिर निकला कि सभी को चकमा देकर दोबारा भोपाल लौट आया। उसे यकीन था कि पुलिस बिहार और बंगाल में उसकी तलाश करेगी, इसलिए वह सीधे उसी शहर में छिप गया जहां से वह भागा था। लेकिन आखिरकार वह पुलिस की पकड़ में आ ही गया।
पुलिस ने नबील खान का मोबाइल जब्त कर लिया है। अब उसके लैपटॉप की भी तलाशी ली जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि उसके पास से और भी आपत्तिजनक वीडियो, चैट्स या डिटेल्स मिल सकती हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 मई तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
जांच में सामने आया है कि गैंग का मास्टरमाइंड फरहान था। नबील खान का कमरा ही वह जगह था जहां इन घिनौने अपराधों को अंजाम दिया जाता था। कॉलेज छात्राओं को पार्टी, पढ़ाई या दोस्ती के बहाने बुलाया जाता और फिर दरिंदगी की स्क्रिप्ट चालू होती।
आरोपी अबरार और नबील का रोल इस गैंग में बेहद अहम था। दोनों ही छात्राओं को झांसा देकर अपने कमरे में बुलाते थे। पार्टी का झांसा दिया जाता, पढ़ाई का बहाना बनाया जाता। कमरे में पहले से फरहान और उसके साथी मौजूद रहते थे। कमरे में मोबाइल कैमरे पहले से एक्टिव मोड पर लगाए जाते थे। लाउड म्यूजिक और नशे की सिगरेट देकर लड़कियों की हालत बिगाड़ दी जाती थी।
मास्टरमाइंड फरहान खान को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सोमवार को वकीलों के हमले के चलते उसे कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया। कोर्ट में आरोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। सभी आरोपी इन वीडियो को अपने-अपने मोबाइल और लैपटॉप के सिक्योर फोल्डर में सेव करते थे। जब कोई लड़की दोबारा आने से इनकार करती, तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। इस मानसिक प्रताड़ना से लड़कियां डरकर चुप हो जाती थीं।
यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस : छात्राओं के वीडियो पॉर्न साइट को बेचने वाला था फरहान, ऐसे खुला राज
फरहान और उसके साथी आपस में ये वीडियो शेयर भी करते थे। अबरार और नबील, अपने कमरे का इस्तेमाल करने की एवज में फरहान से पैसे लेते थे। वे लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम भी संभालते थे। इस पूरे गिरोह ने क्रूरता और चालाकी की सारी हदें पार कर दी थीं। इसके अलावा फरहान वीडियो को पोर्ट साइट पर बेचने भी वाला था। इसके सबूत पुलिस को फरहान के मोबाइल से मिले।
फिलहाल पूरे मामले में और भी एंगल खंगाले जा रहे हैं। वहीं फरार आरोपी अबरार की भी तलाश जारी है। इसके अलावा पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
भोपाल लव जिहाद केस के मास्टरमाइंड फरहान के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेटा शरीफ लगता था, अब...
MP News | Bhopal Love Jihad Case | मप्र में लव जिहाद | छात्राओं के साथ अश्लील हरकत | Case of love jihad | love zihaad
पुलिस को बिहार-बंगाल में घुमाता रहा
अब तक पांच आरोपी पकड़ाए, अबरार की तलाश जारी
नबील की गिरफ्तारी के बाद इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इससे पहले फरहान, साद, अली और साहिल को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सिर्फ अबरार पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में एक टीम बिहार भेजी गई है।
नबील का मोबाइल जब्त
नबील के कमरे का हुआ इस्तेमाल
नबील-अबरार वीडियो बनते और ब्लैकमेल करते थे
न्यायिक हिरासत में है फरहान
यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस : छात्राओं के वीडियो पॉर्न साइट को बेचने वाला था फरहान, ऐसे खुला राज
वीडियो शेयरिंग की घिनौनी मंशा
फिलहाल पूरे मामले में और भी एंगल खंगाले जा रहे हैं। वहीं फरार आरोपी अबरार की भी तलाश जारी है। इसके अलावा पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
भोपाल लव जिहाद केस के मास्टरमाइंड फरहान के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेटा शरीफ लगता था, अब...
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | Bhopal Love Jihad Case | मप्र में लव जिहाद | छात्राओं के साथ अश्लील हरकत | Case of love jihad | love zihaad
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA