भोपाल लव जिहाद केस पर गरमाई सियासत: सांसद आलोक शर्मा और विधायक आरिफ मसूद आमने सामने
Rohit Sahu | Published:
love jihad bhopal case arif masood
भोपाल के लव जिहाद मामले में बीजेपी सांसद आलोक शर्मा और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद आमने-सामने आ गए हैं। मसूद ने जहां सांसद के बयान को भड़काऊ करार दिया। वहीं सांसद ने दाढ़ी टोपी को लेकर टिप्पणी की।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए लव जिहाद मामले ने सियासी गलियारों में उबाल ला दिया है। निजी कॉलेज में सामने आए इस गंभीर कांड के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने हैं। भोपाल से बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने जहां विवादास्पद बयान दिया, वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उसे सस्ती लोकप्रियता का हथकंडा करार दिया।
जो लोग लव जिहाद करना चाहते हैं, वे आकर देख लें। मैं विश्वास दिलाता हूं कि वे जीवन भर किसी हिंदू लड़की का धर्मांतरण करना भूल जाएंगे। सांसद शर्मा ने आरोप लगाया कि शहर के निजी कॉलेजों में विशेष समुदाय के कुछ युवक ब्राह्मण समाज की छात्राओं को निशाना बनाकर रेप और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया।
सांसद आलोक शर्मा के बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार के बयान सस्ती लोकप्रियता के लिए दिए जाते हैं। उन्होंने कहा, बेटी किसी की भी हो, वो हमारी भी बेटी है। आरोपी चाहे किसी भी धर्म या जाति का हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।
मसूद ने यह भी कहा कि इस मामले को धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कॉलेज कैंपस में भारी मात्रा में ड्रग्स कैसे मिला और उसे नगर निगम ने नष्ट क्यों नहीं किया? नगर निगम ने इसे लीज पर क्यों दिया, महापौर इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? पहले ड्रग्स सप्लायर की नसबंदी करो। शर्मा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और फिर दूसरों को सीख देनी चाहिए।”
बीजेपी सांसद के दाढ़ी-टोपी’ टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मसूद ने दाढ़ी और टोपी पहनने वालों को सबसे बड़ा देशभक्त करार दिया। उन्होंने कहा यही लोग थे जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया और देश को आज़ाद कराया है। मसूद ने स्पष्ट किया कि वह आरोपी के समर्थन में नहीं हैं, बल्कि किसी भी दोषी को कड़ी सजा देने के पक्ष में हैं। गलत हुआ है, आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। हम पीड़िता के परिवार से जुड़े हैं और उनके लिए न्याय चाहते हैं।
यह भी पढ़ें,..सिंधिया के करीबी कृष्णा घाडगे पर FIR, विधायक आरिफ मसूद को बताया था पाकिस्तानी एजेंट
भोपाल का यह मामला अब केवल एक अपराध नहीं, बल्कि एक बड़ी राजनीतिक बहस बन गया है। जहां एक ओर बीजेपी इसे धर्मांतरण और लव जिहाद से जोड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस विवाद में धर्म को घसीटे जाने के खिलाफ मुखर है। मसूद और शर्मा के इस टकराव ने प्रदेश की राजनीति को और गर्मा दिया है।
यह भी पढ़ें...नरेंद्र सलूजा के घातक बयानों से परेशान होकर उन्हें बीजेपी में लाए थे शिवराज
लव जिहाद भोपाल | Bhopal Love Jihad Case | Alok Sharma | MP News
पहले जानते हैं आलोक शर्मा क्या बोले थे
अक्षय तृतीया के अवसर पर भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने लव जिहाद पर बयान देते हुए सख्त रुख अपनाते हुए बयान दिया। इसी बीच वे विवादित बयान देते हुए कहते हैं कि मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी वालों से निपटने के लिए हुआ है।
धर्मांतरण करना भूल जाएंगे: सांसद
आरिफ मसूद का पलटवार
मसूद ने यह भी कहा कि इस मामले को धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कॉलेज कैंपस में भारी मात्रा में ड्रग्स कैसे मिला और उसे नगर निगम ने नष्ट क्यों नहीं किया? नगर निगम ने इसे लीज पर क्यों दिया, महापौर इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? पहले ड्रग्स सप्लायर की नसबंदी करो। शर्मा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और फिर दूसरों को सीख देनी चाहिए।”
दाढ़ी-टोपी वालों ने देश को आज़ाद कराया: आरिफ मसूद
यह भी पढ़ें,..सिंधिया के करीबी कृष्णा घाडगे पर FIR, विधायक आरिफ मसूद को बताया था पाकिस्तानी एजेंट
धर्म और राजनीति के बीच उलझी बहस
यह भी पढ़ें...नरेंद्र सलूजा के घातक बयानों से परेशान होकर उन्हें बीजेपी में लाए थे शिवराज
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
लव जिहाद भोपाल | Bhopal Love Jihad Case | Alok Sharma | MP News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari