एमपी में बुजुर्गों के लिए शुरू हुई होप योजना, घर तक पहुंचेगा इलाज

Aman Vaishnav | Feb 06, 2026, 10:50 IST
Share
hope scheme for elderly home care madhya pradesh
hope scheme for elderly home care madhya pradesh

मध्यप्रदेश में अब बुजुर्गों को घर बैठे इलाज मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने 'होप योजना' शुरू की है, जिसके तहत नर्सिंग स्टाफ अब बुजुर्गों के घर जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच और इलाज करेंगे। यह योजना खासकर उन बुजुर्गों के लिए है जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

ऐसी बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष जो कई सालों से बीमार हैं। बिस्तर से उठ तक नहीं सकते हैं। इन्हें अब राहत मिलने वाली है। इस योजना का नाम होप (होम बेस्ड केयर प्रोग्राम फॉर एल्डरली) है।

इसके तहत नर्सिंग स्टाफ अब बुजुर्गों के घर जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच और इलाज करेंगे। यह कदम बुजुर्गों की स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करेगा।

fe04a593-13f
fe04a593-13f

क्या है होप योजना?

होप योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य उन बुजुर्गों तक इलाज पहुंचाना है, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इसके अलावा, यह योजना उन बुजुर्गों का इलाज करने के लिए भी है जो गंभीर बीमारियों जैसे लकवा या मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। मध्यप्रदेश में लगभग 1 लाख बुजुर्ग हैं, जिनके लिए अस्पताल जाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

अब तक यह योजना प्रदेश के 6 बड़े शहरों - भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रीवा में लागू की गई है। इसके तहत बुजुर्गों को घर बैठे इलाज की सुविधा मिल रही है। अब तक 1214 बुजुर्गों ने होप एप में रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे बड़ी बात यह है कि सबसे ज्यादा मरीज भोपाल से हैं।

5ab35914-09e
5ab35914-09e

इस तरह होगी इलाज

हर आशा कार्यकर्ता अब बुजुर्गों का सर्वे करेगी। शहरी स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रही नर्सिंग ऑफिसर को एक खास जिम्मेदारी दी जाएगी। उनका काम होगा बुजुर्गों का चयन करके होप एप में उनकी जानकारी डालना। इसके बाद, नर्सिंग ऑफिसर होप किट लेकर बुजुर्ग के घर जाएगी और बीपी, शुगर, वजन जैसी जरूरी जांच करेगी।

साथ ही, एक फॉलोअप प्लान तैयार किया जाएगा। होप किट में ग्लूकोमीटर, बीपी मशीन, वेटिंग मशीन जैसे उपकरण होंगे। सारी जानकारी होप एप में डिजिटल रूप से सेव की जाएगी ताकि इलाज में कोई रुकावट न हो। जरूरत पड़ने पर टेली मानस के जरिए डॉक्टर से भी संपर्क किया जाएगा।

ed89c0c2-11c
ed89c0c2-11c

देखभाल के तरीके बताए जाएंगे

इसमें नर्सिंग की देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, मानसिक सपोर्ट, रिहैबिलिटेशन और फिजियोथेरेपी शामिल हैं। साथ ही, घर के बाकी सदस्य को भी बुजुर्ग की देखभाल करने के तरीके (एमपी स्वास्थ्य विभाग) बताए जाएंगे।

e5a570e8-d37
e5a570e8-d37

इसलिए जरूरी है ये योजना..

मध्यप्रदेश में 60 साल से ऊपर की उम्र के लोगों की संख्या 2025 में 57.12 लाख है। 2050 तक यह संख्या बढ़कर 1.82 करोड़ हो सकती है। इसी वजह से यह सुविधा शुरू की गई है।

d8676f78-014
d8676f78-014

डॉ. सलोनी सिदाना, एमडी, एनएचएम ने बताया कि ये योजना बुजुर्गों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। खासकर उन वृद्धजनों के लिए, जो लकवे, ऑपरेशन के बाद की कमजोरी या गंभीर बीमारियों की वजह से चल-फिर नहीं सकते। ऐसे बुजुर्गों की दुनिया अब चार दीवारों तक सीमित हो गई है। उनके लिए यह योजना एक नई आशा की तरह है।

ये खबरें भी पढ़िए... एमपी न्यूज: एमपी में अब गंभीर मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज, जानें सरकार का क्या है एक्शन प्लान एसएमएस बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल, 2026 के अंत तक हो जायेगा काम पूरा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की ये खबर आपको दिला सकती है शानदार ईनाम ब्याज की टेंशन खत्म, हसना योजना से एक लाख का लोन लेकर बनें मालिक
Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल
  • मानसिक स्वास्थ्य
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • एमपी स्वास्थ्य विभाग
  • फिजियोथेरेपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती