दीदी को सताया तो साले ने जीजाजी को बुरा फंसाया, जीजाजी के चेहरे के रंग उड़े हुए हैं
Sandeep Kumar | May 21, 2024, 10:34 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (35).jpg
एक शख्स को अपनी पत्नी पर जुल्म करना भारी पड़ गया। पत्नी के भाई यानि शख्स के साले ने अपने जीजा के खिलाफ हाईकोर्ट में आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर पिटीशन फाइल की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
ससुराल पक्ष द्वारा रोजाना बहन को परेशान करने के कारण उसके भाई ने हाईकोर्ट ( High Court ) में जीजा के फर्जी नियुक्ति की याचिका दायर कर दी। गोपेश कुमार मित्तल ने बताया मेरी बहन की आकाश से लगभग 6 साल पूर्व शादी हुई थी। बहन को अकसर ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे लेकिन बहन के पति इसकी सुनवाई नहीं करते थे। जब भी पत्नी ससुराल पक्ष की शिकायत करती तो पति बहन पर ही नाराज हो जाते थे। आए दिन इस प्रकार की परेशान को देखते हुए उन्होंने कोर्ट जाने का निर्णय लिया। ताकि पति के काले कारनामे उजागर हो सकें। दोनों के एक बच्चा है। पति के रवैये को देखते हुए बहन ने ससुराल छोड़ दिया। आरटीआई (RTI ) से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर हाईकोर्ट में पिटीशन ( petition ) फाइल की है।
जीजा आकाश अग्रवाल के खिलाफ गोपेश कुमार मित्तल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उनकी नियुक्ति को फर्जी बताते हुए हटाने की गुहार लगाई है। कोर्ट को बताया गया कि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर 2017 में राजस्व विभाग में आकाश को नियुक्ति प्रदान की गई। इसकी पुष्टि दस्तावेजों की जांच से हो सकती है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वर्तमान में आकाश भितरवार तहसील में पदस्थ है।
याचिका में आरोप लगाया गया कि आकाश अग्रवाल ने टाइपिंग परीक्षा पास नहीं की और ना ही उसके पास प्रवेश परीक्षा के समय मान्यता प्राप्त विवि से पीजीडीसीए की डिग्री थी। प्रवेश परीक्षा की तिथि और नियुक्ति की तिथि में भी अंतर बताते हुए तर्क दिया गया कि व्यापमं ने 19 दिसंबर 2011 को सहायक वर्ग-3, निम्न श्रेणी लिपिक, पंजीयन लिपिक व अन्य रिक्त पदों की भर्ती के लिए संयुक्त चयन परीक्षा-2011 का विज्ञापन जारी किया।
परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2012 को किया गया। इसके बाद 15 जून 2017 को बुरहानपुर में राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर आकाश अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल को नियुक्ति दी गई। इससे स्पष्ट है कि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी प्राप्त की गई।
साले ने लगाई हाईकोर्ट में याचिका

साले ने लगाए जीजा पर गंभीर आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया कि आकाश अग्रवाल ने टाइपिंग परीक्षा पास नहीं की और ना ही उसके पास प्रवेश परीक्षा के समय मान्यता प्राप्त विवि से पीजीडीसीए की डिग्री थी। प्रवेश परीक्षा की तिथि और नियुक्ति की तिथि में भी अंतर बताते हुए तर्क दिया गया कि व्यापमं ने 19 दिसंबर 2011 को सहायक वर्ग-3, निम्न श्रेणी लिपिक, पंजीयन लिपिक व अन्य रिक्त पदों की भर्ती के लिए संयुक्त चयन परीक्षा-2011 का विज्ञापन जारी किया।
जीजा की फर्जी नियुक्ति की साले ने खोली पोल
परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2012 को किया गया। इसके बाद 15 जून 2017 को बुरहानपुर में राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर आकाश अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल को नियुक्ति दी गई। इससे स्पष्ट है कि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी प्राप्त की गई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari