दो दिन पहले विधवा हुई महिला की अनोखी डिमांड से मचा हंगामा

Raj Singh | Dec 23, 2024, 10:16 IST
rewa
रीवा में सड़क हादसे में पति की मौत के दो दिन बाद ही पत्नी ने अनोखी मांग कर दी। मांग पूरी नहीं हुई तो महिला ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मध्यप्रदेश के रीवा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के सात महीने बाद सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। पति की मौत के दो दिन बाद पत्नी नेहा सिंह ने ऐसी मांग की जिससे पुलिस और डॉक्टर सभी हैरान रह गए। नेहा ने अपने पति जितेन्द्र सिंह गहरवार के स्पर्म को प्रिजर्व (Preserve) करने की मांग की, ताकि वह आधुनिक तकनीक से मां बन सके।



पत्नी की क्या थी मांग?

नेहा का कहना था कि पति की यादों को जीवित रखने का यह तरीका उसके लिए सबसे खास होगा। लेकिन मेडिकल विशेषज्ञों ने बताया कि किसी व्यक्ति की मौत के 24 घंटे के भीतर ही स्पर्म को सुरक्षित रखा जा सकता है। जितेन्द्र की मौत को 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका था, जिससे यह प्रक्रिया संभव नहीं हो सकी।



रेप केस में अदालत में बयान से पलटी महिला, पति को करना पड़ी आत्महत्या



मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा

नेहा का आरोप है कि पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद उसने पुलिस और डॉक्टर से यह मांग की थी, लेकिन उनकी लापरवाही के कारण समय पर यह कदम नहीं उठाया गया। इस पर नेहा ने रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया।



महिला ने पार्सल खोला तो उड़ गए होश, डेडबॉडी के साथ मिला धमकी भरा नोट



रीवा एसपी ने क्या कहा?

रीवा एसपी विवेक सिंह ने कहा कि दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। पत्नी ने पति का स्पर्म प्रिजर्व करने की मांग की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। दो दिन बाद पीएम (पोस्टमार्टम) के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।



क्या है स्पर्म प्रिजर्व?

स्पर्म को 24 घंटे तक ही सुरक्षित रखा जा सकता

हालांकि, रीवा के मामले को देखें तो कुछ ऐसा ही लगता है। दरअसल, डॉक्टरों के मुताबिक, मृत व्यक्ति के स्पर्म को सिर्फ 24 घंटे तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है। अगर यह तय समय बीत गया तो इसका कोई फायदा नहीं है। इसीलिए डॉक्टरों ने नेहा के पति का स्पर्म नहीं निकाला।





FAQ

  1. रीवा में यह मामला क्या है?
    यह मामला सड़क हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी द्वारा स्पर्म प्रिजर्व करने की मांग का है।
  2. क्या पति का स्पर्म प्रिजर्व करना संभव था?
    नहीं, विशेषज्ञों के अनुसार, किसी व्यक्ति की मौत के 24 घंटे के भीतर ही स्पर्म को सुरक्षित रखा जा सकता है।
  3. पत्नी ने ऐसा क्यों मांगा?
    पत्नी ने अपने पति की यादों को जीवित रखने और आधुनिक तकनीक से मां बनने के लिए यह मांग की।
  4. डॉक्टरों ने इस मांग पर क्या कहा?
    डॉक्टरों ने बताया कि समय बीत जाने के कारण यह प्रक्रिया संभव नहीं हो सकी।
  5. रीवा एसपी ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?
    एसपी ने कहा कि तकनीकी कारणों से स्पर्म प्रिजर्व करना संभव नहीं था और शव को परिवार को सौंप दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा समाचार
  • रीवा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • रीवा एसपी विवेक सिंह
  • स्पर्म प्रिजर्व
  • संजय गांधी मेडिकल कॉलेज
  • क्या है स्पर्म प्रिजर्व