महिला ने पार्सल खोला तो उड़ गए होश, डेडबॉडी के साथ मिला धमकी भरा नोट

Vikram Jain | Dec 20, 2024, 22:41 IST
Share
Andhra Pradesh parcel finding dead body and threatening letter Case
आंध्र प्रदेश में खौफनाक घटना, महिला के पार्सल से निकली लाश Photograph: (BHOPAL)

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में एक महिला के घर पहुंचे पार्सल में शख्स की डेडबॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। साथ ही एक धमकी भरा लेटर भी मिली है। जिसमें 1 करोड़ 30 लाख की डिमांड की गई। जानें पूरा मामला

आंध्र प्रदेश से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला के घर पहुंचे पार्सल में अज्ञात व्यक्ति की डेडबॉडी निकली। जिसे देखकर महिला की होश उड़ गए। पार्सल में शव के साथ एक लेटर भी था। जिसे में महिला से 1 करोड़ 30 लाख की फिरौती की मांग की गई। साथ लिखा था कि पैसा नहीं देने ऐसा ही अंजाम होगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी के येंदागंडी गांव से सामने आया है। यहां रहने वाली नागा तुलसी के निर्माणाधीन घर में गुरुवार की रात को ऑटो से पार्सल का बॉक्स डिलीवर किया गया था। घर में अकेली रहने वाली नागा तुलसी ने पार्सल खोला तो उसमें एक शख्स का शव रखा हुआ था। जिसे देखकर महिला हैरान रह गई।

अज्ञात व्यक्ति का शव और फिरौती पत्र

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्सल में शख्स के शव के साथ एक धमकी भरा पत्र भी रखा था। जिसे महिला ने पढ़ा। पत्र में लिखा था 1 करोड़ 30 लाख रुपए दे दो नहीं तो ऐसा ही अंजाम होगा। आगे लिखा था कि 'आपके पति ने साल 2008 में 3 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जो बढ़ते-बढ़ते 1 करोड़ 35 करोड़ रुपए हो चुका है। अपने परिवार के साथ कुछ गलत होते नहीं देखना चाहती हो तो पूरा पैसा चुकाना होगा।' बताया जा रहा है महिला का पति 10 साल से लापता है।

परिवार से अलग रह रही थी महिला

पुलिस के अनुसार पति के लापता होने के बाद महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी, लेकिन महिला ने कुछ दिनों बाद परिवार से दूर अलग घर में रहने का फैसला किया। इसी को लेकर वह घर में कुछ निर्माण कार्य रही थी। पूछताछ में सामने आया है कि कुछ दिनों पहले क्षत्रिय सेवा समिति नाम के संगठन से जुड़े एक व्यक्ति ने महिला की मदद करने की बात कही थी।

अवैध फीस वसूली के लिए छात्रों से मारपीट, श्रीराम कॉलेज पर गंभीर आरोप

सेवा समिति से जुड़े व्यक्ति ने की थी मदद

संगठन से जुड़े व्यक्ति ने महिला से कहा कि हम दोनों एक ही जाति के हैं। इसलिए मैं तुम्हारी मदद करूंगा। इसके बाद सेवा समिति ने कुछ दिनों पहले घर निर्माण कार्य के लिए के लिए टाइल्स और कलर पेंट भेजा था। इसके बाद महिला ने फिर मदद मांगी। इसके बाद समिति ने कहा था कि लाइट, पंखे और अन्य सामान भेजा जाएगा। इसके 19 दिसंबर दिन गुरुवार की रात में घर में पार्सल का बाक्स पहुंचा था। महिला को लगा की समिति ने लाइट-पंखे भेजे होंगे। पार्सल डिलीवरी करने वाले व्यक्ति ने भी यही बात बताई, इसके लिए महिला ने पार्सल ले लिया।

डिलीवरी बॉय की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद वेस्ट गोदावरी एसपी अदनान नईम असमी महिला के घर पहुंचीं। जहां उन्होंने मामले में महिला से पूछताछ की। मामले में एसपी का कहना है कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में गुमशुदा हुए लोगों की जांच कर रहे हैं। साथ ही पार्सल पहुंचाने वाले और पार्सल की डिलीवरी करने व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। मामले में पुछताछ के लिए सेवा समिति से जुड़े सदस्यों को भी पुलिस थाने बुलाया गया है।

मामले में जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस ने बताया कि महिला के घर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव 45 वर्षीय व्यक्ति का है। जिसकी मौत कुछ दिनों पहले हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि मामला मर्डर का है या सामान्य मौत का। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आंध्र प्रदेश
  • शव
  • कर्ज
  • डिलीवरी बॉय
  • पार्सल में निकली डेडबॉडी
  • धमकी भरा नोट
  • पश्चिमी गोदावरी जिला
  • रूपयों की डिमांड
  • आंध्र प्रदेश पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग