भारत की संस्कृति का सम्मान करना सीखें मुस्लिम : IAS नियाज खान के पोस्ट से फिर मचा बवाल
मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर और नॉवेल राइटर नियाज खान एक बार फिर आपने बयानो का लेकर चर्चा में बनें हुए है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म अरब को लेकर ट्वीट किया है। खान ने इस ट्वीट में लिखा है कि अरब देशों को भारतीय मुसलमानों से कोई संबंध नहीं है और भारत को अरब नहीं बनने दिया जाएगा। सभी मुस्लिम भाई यहां की संस्कृति का सम्मान करना सीखें।
ये खबर भी पढ़िए...बकरीद से पहले MP के IAS Niyaz Khan के पोस्ट से बवाल, बीजेपी सांसद ने किया समर्थन
जानें क्या है खान के ट्वीट में...
आईएएस नियाज ने मंगलवार सुबह एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो विवादित ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने अरब के लोगों की भौतिक सुख-शांति में लिप्त होने की आलोचना की है और उनकी संस्कृति पर तीखा हमला किया है।
ये खबर भी पढ़िए...फिर सुर्खियों में IAS नियाज खान, बोले- 'सनातनी तो प्रेम बांटने वाले होते हैं'
दूसरे ट्वीट में खान ने अरब की संस्कृति को भारत में फैलने से रोकने की बात कही है। वहीं लोगों को वहां के कपड़े पहने के तौर-तरीको को बंद करने की बात कही है।
ये खबर भी पढ़िए...IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों को बताया सुपर जीनियस, बयान से मचा हंगामा
इससे पहले के आईएएस खान के ट्वीट
15 जून को किए गए एक अन्य ट्वीट में खान ने कहा था कि, कई बार लोग अपनी विचारधारा छिपा कर रखते हैं। वे दिखाते कुछ और हैं, होते कुछ और, लेकिन सत्य सबके सामने आ ही जाता है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने पश्चिमी देशों के बारे में लिखा, पश्चिमी देशों ने एशियाई, अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी देशों को गुलाम बनाया, और आज भी वे पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आईएएस नियाज खान | नियाज खान का ट्वीट | Niyaz Khan | IAS Niyaz Khan | IAS Niyaz Khan News | tweet of Niyaz Khan