IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों को बताया सुपर जीनियस, बयान से मचा हंगामा

Sandeep Kumar | Published:
Share
ias-niyaz-khan
ias-niyaz-khan

मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ब्राह्मणों को ‘सुपर जीनियस’ बताया और कहा कि अगर उन्हें अलग-थलग रखा गया तो देश को अपार हानि होगी।

मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर ब्राह्मणों को लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जैसे ही वह ब्राह्मणों का नाम लेते हैं, लोगों में आग लग जाती है। उन्होंने यह भी लिखा कि ब्राह्मणों को अगर अलग-थलग रखा गया तो देश को अपार हानि होगी और उन्हें आध्यात्मिक गुरु बताया।

नियाज खान का ब्राह्मणों को लेकर बयान

IAS नियाज खान ने अपनी किताब ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ का हवाला देते हुए लिखा, "जैसे ही मैं ब्राह्मणों का नाम लेता हूं, लोगों में आग लग जाती है। कोई मानने को तैयार नहीं कि यहूदियों की तरह ब्राह्मण भी सुपर जीनियस हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि एक ब्राह्मण अकेला कई हजार के बराबर होता है, और इतिहास में बदलाव लाने में ब्राह्मणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका मानना था कि अगर ब्राह्मणों को अलग-थलग रखा जाएगा तो इससे देश को भारी नुकसान होगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP Board: 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा की शुल्क को लेकर छात्रों में भ्रम

हिंदू समुदाय की तारीफ

नियाज खान ने एक और पोस्ट में हिंदू समुदाय की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "प्रकृति का सम्मान हिंदुओं में पहले से ही रहा है। चारों वेद प्रकृति पर ही केंद्रित हैं। अन्य धर्मों में प्रकृति के प्रति सम्मान का अभाव रहा है।" इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय संस्कृति और धरती की रक्षा के लिए हिंदू समुदाय को प्रेरणा बताया।

ये खबर भी पढ़िए...जमीन रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी, 30 हजार से ज्यादा भू-स्वामी परेशान, लगा रहे तहसीलदार के चक्कर

न्याय और अन्याय पर टिप्पणी

इसके अलावा, एक अन्य पोस्ट में नियाज खान ने न्याय के बारे में सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, "यह धरती अन्याय पर आधारित है। न्याय शब्द छलावा है। शक्तिशाली कुछ भी करे, सब माफ है।" इस टिप्पणी ने समाज में न्याय व्यवस्था पर चर्चा शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर सियासत तेज, BJP ने 5 नेताओं को भेजा नोटिस

नियाज खान की पहचान

नियाज खान, जो कि छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह पहले राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे और उन्हें प्रमोट कर IAS अफसर बनाया गया। वह अब मध्यप्रदेश कैडर में कार्यरत हैं। नियाज खान 7 नॉवेल लिख चुके हैं, जिनमें से एक पर ‘आश्रम’ वेब सीरीज भी बनी है। उन्होंने ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ और ‘वॉर ऑफ कलियुग’ जैसी किताबें लिखी हैं, जो सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताती हैं, जिसके बाद इन किताबों पर काफी विवाद हुआ था।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के शशांक सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी से पंजाब का स्कोर 243, श्रेयस ने 97 रन बनाए

Tags:
  • MP News
  • IAS Niyaz Khan News
  • चर्चा में IAS नियाज खान
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन धर्म
  • IAS Niyaz Khan
  • ब्राह्मण
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • IAS नियाज खान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर