MP के कलेक्टर्स ने दी अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी, इनके पास है सबसे ज्यादा संपत्ति

Rohit Sahu | Apr 06, 2025, 11:22 IST
ias proparty
एमपी के आईएएस अफसरों द्वारा केंद्र सरकार को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है। जिसमें अफसरों ने बताया है कि उनके नाम किस तरह की, कितनी और कहां प्रॉपर्टी है।

एमपी के आईएएस अफसरों द्वारा केंद्र सरकार को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है। जिसमें अफसरों ने बताया है कि उनके नाम किस तरह की कितनी और कहां प्रॉपर्टी है, साथ ही उसकी मौजूदा कीमत क्या है? ये भी बताया है।



एमपी के कलेक्टरों की संपत्ति रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) को दी गई जानकारी में मध्यप्रदेश कैडर के 388 आईएएस अफसरों ने प्रॉपर्टी की जानकारी दी है।



ladli behna yojana the sootr


भोपाल कलेक्टर के पास 1.70 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति

एक ओर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास 1.70 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है, तो दूसरी ओर उनके ही बैच के इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने किसी भी अचल संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। वहीं प्रदेश में कुल 55 कलेक्टरों में से 14 ने संपत्ति दर्ज नहीं करवाई।



किस कलेक्टर के पास कहां और कितनी संपत्ति

भोपाल - कौशलेंद्र विक्रम सिंह



Collector Kaushalendra Vikram Singh said | कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बोले: भोपाल की हेरिटेज वैल


मध्य प्रदेश में उनके नाम से कोई संपत्ति नहीं है। लखनऊ में 60 लाख रुपए का एक प्लॉट है, जिससे 80 हजार रुपए मासिक किराया प्राप्त हो रहा है। यह संपत्ति उनके और पत्नी कामिनी सिंह के नाम पर है। वहीं, लखनऊ में ही सुशांत गोल्फ सिटी, सुल्तानपुर में 1.30 करोड़ रुपए का ओपन प्लॉट भी है।



ff5484e3-21f


ग्वालियर - रुचिका चौहान




रुचिका और उनके आईपीएस पति शैलेन्द्र चौहान के नाम पर गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 37 लाख रुपए का फ्लैट है। इंदौर में भी उनके पास 31 लाख रुपए का प्लॉट है। गाजियाबाद की संपत्ति से उन्हें सालाना 1.08 लाख रुपए की आय होती है।



7f3653fd-f55


जबलपुर- दीपक सक्सेना



निजी स्कूलों के शोषण के खिलाफ जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना का किताबें कॉपी मेला, बोले यही किताबें हो

दीपक और उनकी पत्नी के नाम सात संपत्तियां हैं। भोपाल में 2100 वर्गफीट का पैतृक प्लॉट है। कोलार में आवासीय प्लॉट है, जिससे सालाना 1.20 लाख रुपए की आय है। पत्नी के नाम बिशनखेड़ी (माखनलाल कैंपस भोपाल के पास) में 0.710 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिससे 5 हजार रुपए सालाना आय होती है। एमराल्ड पार्क सिटी में 2900 वर्गफीट का डुप्लेक्स है, जिससे सालाना 4.20 लाख रुपए किराया मिल रहा है। बावड़ियाकलां में दीपक के नाम 1.5 करोड़ रुपए की कीमत वाला मकान है। रायसेन में दो जगह 14 हेक्टेयर की कृषि भूमि है, जिससे सालाना 8.03 लाख रुपए आय होती है।



d0ae2f2e-58f


रायसेन - अरुण कुमार विश्वकर्मा


उत्तराखंड के एक गांव में उनके पास 1800 वर्गफीट का प्लॉट है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए है।



41b6201d-64b


राजगढ़ - डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा


भोपाल में 1380 वर्गफीट का घर है, जिसकी खरीदी कीमत 49 लाख रुपए थी।



37883e43-736


विदिशा-रोशन कुमार सिंह


लखनऊ में 25 लाख रुपए की 162 वर्गमीटर भूमि है। गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा में मां के साथ 55 लाख रुपए का फ्लैट है।



d741dd27-155


मंदसौर - अदिति गर्ग



लंदन रिटर्न IAS की पहली पसंद छुट्टी के दिन नो वर्क, सरकार ने दिया 24 घंटे ड्यूटी वाला काम - IAS Adi

तुलसी टॉवर, भोपाल में 80 से 90 लाख रुपए का फ्लैट है, जो पिता के साथ ज्वाइंट है।



e828698b-561


बड़वानी - गुंचा सनोबर



Guncha Sanobar, the new collector of Barwani, took charge | बड़वानी की नई कलेक्टर गुंचा सनोबर ने सं


पटना में 2200 वर्गफीट में 904 वर्गफीट का घर है, जो उनके पिता ने गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 32 लाख रुपए है। भोपाल में 0.1000 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जो 2020 में 22 लाख रुपए में खरीदी गई थी।



बुरहानपुर - हर्ष सिंह


भोपाल में कृषि भूमि है, जो उन्होंने पत्नी के साथ 20 लाख रुपए में खरीदी थी।



d8f6ba65-965


नीमच - हिमांशु चंद्रा



Himanshu Chandra IAS on X: "Took charge as Collector & DM Neemuch (MP) today. https://t.co/Fb19RJ3q

गाजियाबाद में 1 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 4 बीएचके फ्लैट है, जिसमें हिमांशु की 35% हिस्सेदारी है।



e9d3e852-ebf


बैतूल - नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी


इंदौर में 50 लाख रुपए से अधिक कीमत का एक फ्लैट, 25 लाख रुपए का प्लॉट और लगभग 36 लाख रुपए की एक अन्य संपत्ति है।



20f998f5-73d


सिवनी - संस्कृति जैन



Sanskriti Jain took over the post of collector | संस्कृति जैन ने संभाला कलेक्टर का पद: कहा- मेरी रू


प्रदेश में कोई संपत्ति नहीं है, लेकिन नागपुर में 242.55 वर्गमीटर की आवासीय भूमि है, जिसकी कीमत करीब 9.30 लाख रुपए है।



fcff3ccb-772


झाबुआ - नेहा मीना



Jhabua Collector IAS Neha Meena will receive Best Electoral Practice Award on January 25 in Delhi|क


जयपुर में 13 लाख रुपए का मकान है, जो उन्हें उनकी मां से मिला है।



e5650a13-f1c


सागर - संदीप जीआर


बेंगलुरु में 2006 में 1.50 करोड़ रुपए में मकान खरीदा। वहीं कृषि भूमि और जेपी नगर में बिल्डिंग है। तमिलनाडु में भी कृषि भूमि है, पर कीमत नहीं बताई गई।



4cb5e705-a42


नर्मदापुरम - सोनिया मीणा



Success Story: कौन हैं सोनिया मीणा, जिनका नाम सुनकर थर्राते हैं माफिया - Sonia meena will become th


जयपुर में 2010 में 4.50 लाख रुपए में 387 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदा गया था। अब इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है।



9a537d43-c20


हरदा - आदित्य सिंह


रीवा में विरासत में मिली 10 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए है।



b821901c-d8d


उज्जैन - नीरज कुमार सिंह



Ujjain Collector Neeraj Kumar Singh New Collector Of Ujjain Does Not Even Forgive Himself For His M


साउथ दिल्ली में 35 लाख रुपए का फ्लैट है, जिससे सालाना 2 लाख रुपए की आय हो रही है।



a2df6bdf-2da


बालाघाट - मृणाल मीना


राजस्थान में 3 बीघा कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है और सालाना 25 हजार रुपए की आय होती है।



55e963ea-e22


छतरपुर - पार्थ जैसवाल


राजस्थान में तीन संपत्तियां हैं – एक 1200 वर्गफीट का मकान, 1000 वर्गफीट का प्लॉट और एक अन्य संपत्ति।



3144d96e-95c


धार - प्रियंक मिश्रा



Priyank Mishra will be the new collector of the district, will serve Pankaj Jain in Public Health S


लखनऊ में 2 करोड़ रुपए का मकान है, जिससे 5.70 लाख रुपए सालाना आय होती है।



e8e0ae92-2de


टॉप 10 कलेक्टर: जिनके पास सबसे ज्यादा संपत्ति

  1. टीकमगढ़ - विवेक क्षोत्रिय: 5 करोड़ रुपए से अधिक
  2. छिंदवाड़ा - शैलेंद्र सिंह: 3.10 करोड़ रुपए
  3. गुना - किशोर कान्याल: 2.62 करोड़ रुपए
  4. जबलपुर - दीपक सक्सेना: 2.26 करोड़ रुपए (वर्तमान मूल्य नहीं बताया)
  5. पन्ना - सुरेश कुमार: 2.23 करोड़ रुपए
  6. धार - प्रियंक मिश्रा: 2 करोड़ रुपए
  7. मंडला - सोमेश मिश्रा: 1.65 करोड़ रुपए
  8. भोपाल - कौशलेंद्र विक्रम सिंह: 1.90 करोड़ रुपए
  9. उमरिया - धरणेंद्र जैन: 1.74 करोड़ रुपए
  10. सागर - संदीप जीआर: 1.61 करोड़ रुपए

सबसे ज्यादा कृषि भूमि वाले कलेक्टर

एमपी के सबसे ज्यादा खेती योग्य जमीन वाले कलेक्टरों की सूची में सबसे आगे जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना हैं। जिनके पास रायसेन में 34 एकड़ जमीन है। एमपी के 231 आईएएस अफसरों के पास खेती की जमीन है।



  1. जबलपुर - दीपक सक्सेना: रायसेन में 34 एकड़
  2. सिंगरौली - चंद्रशेखर शुक्ला: छतरपुर व यूपी में कुल 23 एकड़
  3. हरदा- आदित्य सिंह: रीवा में 10 एकड़ विरासत में
  4. शहडोल- केदार सिंह: सीहोर व भिंड में कुल 12 एकड़
  5. रतलाम - राजेश बाथम: भोपाल व सीहोर में 5 एकड़
  6. कटनी - दिलीप यादव: जयपुर में 2 एकड़
  7. बालाघाट - मृणाल मीना: भरतपुर (राजस्थान) में पौने दो एकड़
  8. सीधी - स्वरोचिष सोमवंशी: रायबरेली (उ.प्र.) में 1.26 एकड़
  9. बड़वानी - गुंचा सनोबर: भोपाल में 0.10 हेक्टेयर
  10. सिवनी - संस्कृति जैन: नागपुर में 242.55 वर्गमीटर

इन IAS के पास नहीं है कोई अचल संपत्ति

इंदौर के आशीष सिंह, सीहोर के बालागुरु, अनुपपुर के हर्षल पंचोली, श्योपुर के अर्पित वर्मा, देवास के ऋतुराज सिंह, खरगौन की भव्या मित्तल, खंडवा के ऋषव गुप्ता, शाजापुर की ऋजु बाफना, मुरैना के अंकित अस्थाना, निवाड़ी के लोकेश जांगिड़, रीवा की प्रतिभा पाल, नरसिंहपुर की शीतला पटले, सतना के के सतीश एस. और डिंडौरी की नेहा मराव्या के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।



यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड का दिल्ली की 20 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति पर दावा, जानिए पूरा सच



एमपी के बाहर हैं ज्यादातर संपत्तियां

अधिकतर आईएएस अफसरों ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी की जानकारी दी है। कुछ अधिकारियों ने विरासत में मिली ज़मीन को भी संपत्ति विवरण में दर्शाया है। जिसमें डुप्लेक्स, फ्लैट, कृषि भूमि और प्लॉट प्रमुख संपत्तियों में शामिल हैं।



यह भी पढ़ें: DGP मकवाना के पास सिर्फ 1 मकान और 1 प्लॉट, लोकायुक्त डीजी रहे जयदीप के पास 66 एकड़ जमीन



यह भी पढ़ें: MP के IAS अफसरों की संपत्ति इतनी कि सैलरी से ज्यादा उनसे कमा रहे, सबकी रुचि जमीन



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Indore Collector
  • IAS
  • MP IAS
  • Gwalior Collector
  • MP IAS Officer
  • Collector Kaushlendra Vikram Singh
  • आईएएस कौशलेन्द्र विक्रम सिंह
  • आईएएस अदिति गर्ग
  • mp ias news
  • आईएएस दीपक कुमार सक्सेना
  • आईएएस रुचिका चौहान
  • आईएएस आशीष
  • कलेक्टर रुचिका चौहान
  • mp ias officer property news