वक्फ बोर्ड का दिल्ली की 20 हजार करोड़ की संपत्ति पर दावा, जानिए पूरा सच

Jitendra Shrivastava | Apr 04, 2025, 17:37 IST
Share
thesootr
delhi-property-dispute Photograph: (thesootr)

दिल्ली और एनसीआर में वक्फ बोर्ड द्वारा 20 हजार करोड़ की संपत्तियों पर दावा किया गया है। यह विवाद कानून और राजनीति से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा बन गया है।

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) के पारित होने के बाद दिल्ली की 20 हजार करोड़ की संपत्तियों पर विवाद और गहरा गया है। इन संपत्तियों में मस्जिदें, दरगाहें, और कब्रिस्तान शामिल हैं। waqf boardने 1,360 एकड़ में फैली 123 संपत्तियों पर दावा किया है, जबकि गौतमबुद्धनगर और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के इलाकों में भी कई संपत्तियों पर विवाद चल रहा है।

वक्फ बोर्ड का दावा और विवाद

वक्फ बोर्ड का दावा है कि इन संपत्तियों पर कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो रही है, और ये संपत्तियां मुग़लकाल से उनके पास हैं। हालांकि, विरोधी पक्ष इससे सहमत नहीं हैं। दिल्ली में 1984 से ही इन संपत्तियों का विवाद चल रहा है, और इसमें कई राजनीतिक मोड़ आ चुके हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

लाड़ली बहना पर जोर इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना कमजोर, हजारों बेटियों तक नहीं पहुंची किस्त

चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन: ऐसे करें मां महागौरी की आराधना, पूरी होंगी सभी मनोकामना

संपत्तियों का ऐतिहासिक महत्व

दिल्ली में वक्फ बोर्ड द्वारा दावा किए गए 123 संपत्तियों का मामला पिछले कई दशकों से अदालतों में लंबित है। विशेष रूप से 1984 में इंदिरा गांधी सरकार ने इन संपत्तियों को वक्फ बोर्ड को सौंपने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने इसे पलट दिया। फिर 2014 में, जब लोकसभा चुनावों की घोषणा से कुछ घंटे पहले मनमोहन सिंह सरकार ने इन संपत्तियों को वक्फ बोर्ड को सौंपने का आदेश दिया। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए इसे खारिज कर दिया।

वक्फ बोर्ड ने करीब 400 संपत्तियों पर किया दावा

गौतमबुद्धनगर और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में भी वक्फ बोर्ड ने करीब 400 संपत्तियों पर दावा किया है। इनमें से कुछ संपत्तियों पर स्थानीय निवासियों ने पाकिस्तान से गए लोगों से जमीन खरीदी थी। इन क्षेत्रों में बढ़ती भूमि कीमतों के कारण वक्फ बोर्ड ने अब इन संपत्तियों पर अपना दावा बढ़ा दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

डॉ. मनमोहन सिंह फैलोशिप में हर साल चुने जाएंगे 50 प्रोफेशनल, बदलेंगे राजनीति

अमेरिकी टैरिफ से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 500 अमीरों को बड़ा झटका, 17.73 लाख करोड़ स्वाहा

दादरी और फरीदाबाद में अतिक्रमण की समस्या

दिल्ली और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों जैसे दादरी और फरीदाबाद में भी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। कई जगह वक्फ की भूमि पर दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जिससे वक्फ बोर्ड के लिए किराया वसूल करना कठिन हो गया है।

Tags:
  • दिल्ली
  • वक्फ बोर्ड
  • बेनामी संपत्ति का दावा
  • वक्फ संशोधन विधेयक
  • वक्फ संपत्ति विवाद
  • देश दुनिया न्यूज
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

By Sanjay Gupta

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

By Atul Dwivedi

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट

By Mukesh Sharma

विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट