IAS की ट्रांसफर लिस्ट में सीएस और सिंधिया का असर, पंगे इतने बड़े कि अमित शाह को सुलझाना पड़े

CHAKRESH | Jan 28, 2025, 11:23 IST
thesootr
मध्य प्रदेश के IAS तबादला लिस्ट में मुख्य सचिव अनुराग जैन और ज्योतिरादित्य सिंधिया का असर दिखा। लिस्ट में 42 अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें 12 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। अमित शाह तक पहुंचा मामला।

सोमवार देर रात जारी हुई मप्र के IAS की ट्रांसफर लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पकड़ का साफ असर देखा जा सकता है। वहीं पहली बार मुख्य सचिव अनुराग जैन की प्रशासनिक पकड़ को भी महसूस किया जा सकता है। लंबे समय से आजकल के इंतजार में जारी हुई इसी ट्रांसफर लिस्ट में 12 कलेक्टर सहित 42 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सीएमओ के दो अफसरों को भी हटा दिया गया है। आइए जानते हैंं इन बड़े तबादलों के पीछे की उठा- पटक को…



चौंकाने वाले नाम भरत यादव और अविनाश लवानिया का

सूची में पहला नाम मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में तैनात आईएएस भरत यादव का है। वे सीएमओ में सचिव और नगरीय आवास एवं विकास विभाग के कमिश्नर थे। अब उन्हें एमपीआरडीसी में प्रबंध संचालक बनाया गया है। भरत यादव का काम अब सिबी चक्रवर्ती एम. को दिया है। वहीं, अब तक सीएमओ के साथ एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक का काम देख रहे अविनाश लवानिया को भी बिजली कंपनी, जबलपुर पदस्थ किया है। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने सीएमओ में पदस्थ प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और संजय शुक्ला को हटाया था। डॉ. यादव के सवा साल के कार्यकाल में यह दूसरा मौका है, जब सीएमओ में पदस्थ अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।



खबर यह भी...नेहा को मिल ही गई कलेक्टरी, 14 साल में पहली बार ​संभालेंगी जिले की कमान



सीएम से नजदीकी पड़ी भरत यादव को भारी, अमित शाह तक पहुंचा था मामला

पॉवर लॉबी के कारण हटे अविनाश लवानिया

सीएमओ के साथ एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक का काम देख रहे अविनाश लवानिया को भी बिजली कंपनी, जबलपुर पदस्थ किया है। चर्चा है कि उन्हें सीएमओ में चल रही पॉवर लॉबी की खींचतान के कारण हटना पड़ा है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद लवानिया कई लोगों के लिए इस सीट पर नहीं पच रहे थे।



खबर यह भी...IAS transfers : 12 जिलों के कलेक्टर बदले, भरत और अविनाश सीएमओ से हटे, सिबी को दिया जिम्मा



सिंधिया का दबदबा कायम…

इस ट्रांसफर लिस्ट में नेता के तौर पर एकमात्र चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखाई देता है, जो शिवपुरी और अशोकनगर कलेक्टर को बचाने में कामयाब रहे, साथ ही गुना में अपनी पसंद का कलेक्टर भी ले आए। गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को एमडी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया है। उनकी जगह श्योपुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर बनाया गया है।




इन 12 जिलों के कलेक्टर बदले

सोमवार रात को जारी आदेश में गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।



  • गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को एमडी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया है। उनकी जगह श्योपुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर बनाया गया है।
  • खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। उनकी जगह बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को खरगोन का नया कलेक्टर बनाया गया है।
  • नेहा मारव्या सिंह को डिंडौरी जिला का कलेक्टर बनाया गया है।
  • सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह को संचालक लोक स्वास्थ्य बनाया गया गया है। उनकी जगह बाला गुरु के को सीहोर का नया कलेक्टर बनाया है।
  • सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को एमडी, राज्य भंडार निगम बनाया गया है। उनकी जगह सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर बनाया है।
  • बड़वानी कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को आयुक्त, मप्र गृह निर्माण बनाया गया है। उनकी जगह गुंचा सनोबर को बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है।
  • टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा को ओएसडी, सह-आयुक्त तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। उनकी जगह विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ जिला का कलेक्टर बनाया गया है।
  • रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी जगह अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है।
  • खंडवा के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बनाया गया है। उनकी जगह देवास के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को खंडवा जिले की कमान दी गई है।
  • डिंडौरी के कलेक्टर हर्ष सिंह को बुरहानपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
  • ऋतु राज, सीईओ, भोपाल जिला पंचायत को देवास का कलेक्टर बनाया गया है।
  • दमोह के जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

इन्हें लंबे इंतजार के बाद मिली कलेक्टरी

देवास कलेक्टर बनाए गए ऋतुराज सिंह लंबे समय से कलेक्टरी मिलने का इंतजार कर रहे थे। उनके बैच के अधिकांश आईएएस कलेक्टर बन चुके हैं। दूसरी ओर उन्हें भोपाल जिला पंचायत सीईओ बने करीब ढाई साल हो गया था। आखिरकार उन्हें कलेक्टरी मिल ही गई।



खबर यह भी...व्हिसल ब्लोअर के संगीन आरोपों से घिरी ग्वालियर पुलिस, भोपाल तक खलबली



मंत्री की नाराजगी के बाद हर्षिका को हटाया

वहीं, मंत्री इंदर सिंह परमार की नाराजगी के बाद संचालक कौशल विकास तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा हर्षिका सिंह को हटा दिया गया है। अब उन्हें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में सीईओ पदस्थ किया है। राज्य आपूर्ति निगम में प्रबंधक संचालक प्रताप नारायण यादव को लूप लाइन में भेज दिया गया है। अब उन्हें मछुआ कल्याण में उपसचिव पदस्थ किया है। यादव की पिछले दिनों कुछ शिकायतें सामने आई थी। 42 अधिकारियों की इस जंबो सूची में प्रमोटी आईएएस अधिकारियों को ज्यादा कुछ नहीं मिला। सिर्फ विवेक श्रोत्रिय को कलेक्टरी मिली है। उन्हें टीकमगढ़ की कमान सौंपी गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Amit Shah
  • मध्यप्रदेश IAS ट्रांसफर
  • मोहन यादव
  • Jyotiraditya Scindia
  • मध्य प्रदेश
  • ias ट्रांसफर
  • अनुराग जैन मुख्य सचिव
  • cmo madhya pardesh