नेहा को मिल ही गई कलेक्टरी, 14 साल में पहली बार ​संभालेंगी जिले की कमान

Vikram Jain | Jan 27, 2025, 23:29 IST
Share
IAS officer Neha Marvya
IAS officer Neha Marvya

मध्य प्रदेश सरकार ने आखिरकार आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या की सुध ले ली। 14 साल की नौकरी में उन्हें पहली बार मैदानी पोस्टिंग मिली है। मोहन सरकार ने नेहा मारव्या को डिंडोरी कलेक्टर बनाया है।

BHOPAL. मैदानी पोस्टिंग नहीं मिलने से नाराज होकर वॉट्सऐप पोस्ट लिखने वाली 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या की आखिरकार सरकार ने सुध ले ली। 14 साल की नौकरी में उन्हें पहली बार मैदानी पोस्टिंग मिली है और यह पदस्थापना भी कोई छोटी- मोटी नहीं, सीधे कलेक्टर के तौर पर हुई है। जी हां, मोहन सरकार ने नेहा मारव्या को डिंडोरी कलेक्टर बनाया है।

दरअसल, दिसंबर 2024 में आईएएस सर्विस मीट के दौरान नेहा का दर्द छलका था। तब उन्होंने लिखा था, मुझे 14 साल की नौकरी में एक बार भी फील्ड की पोस्टिंग नहीं मिली। साढ़े तीन साल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाकर बैठाया गया। फिर मुझे ढाई साल से राजस्व विभाग में उप सचिव बिना काम के बनाया हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें...

व्हिसल ब्लोअर के संगीन आरोपों से घिरी ग्वालियर पुलिस, भोपाल तक खलबली

इस तरह बयां किया था अपना दर्द...

आईएएस नेहा मारव्या ने लिखा था, नौ महीने से मैं सिर्फ ऑफिस आती हूं और चली जाती हूं। दीवारों में मुझे कैद करके रख दिया गया है। मैं अकेले होने का दर्द बहुत अच्छे से समझ सकती हूं। इस वजह से मैं अपने सारे जूनियरों को यह विश्वास दिलाती हूं कि कोई भी जूनियर अकेला नहीं रहेगा मैं सबकी हर संभव मदद करूंगी, चाहे में किसी भी पद पर रहूं।

IAS transfers : 12 जिलों के कलेक्टर बदले, भरत और अविनाश सीएमओ से हटे, सिबी को दिया जिम्मा

आईएएस ​सर्विस मीट के बीच आई थी पोस्ट

आपको बता दें कि आईएएस सर्विस मीट के दौरान युवा आरआर आईएएस के नाम से बने एक वॉट्सऐप ग्रुप में आईएएस अधिकारी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांसेप्ट नोट पोस्ट कर लिखा था कि सीधी भर्ती के आईएएस अधिकारियों को 14 साल में चार साल की कलेक्टरी मिलना चाहिए। इससे उन्हें न सिर्फ फील्ड का नॉलेज मिल पाता है, बल्कि उन्हें प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक के बारे में भी पता चलता है। इससे उन्हें आगे चलकर प्रदेश की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। वे अच्छी तरह से प्रदेश को समझ पाते हैं। इसे लेकर एक अन्य आईएएस एम.रघुराज ने युवा आईएएस अफसरों से सुझाव मांगे थे। इसी के जवाब में नेहा मारव्या ने अपनी बात रखी थी। बाद में यह चैट मीडिया में आ गई। इसके बाद आईएएस बिरादरी से लेकर सरकार तक इस पोस्ट की काफी चर्चा हुई थी।

इंदौर में राहुल, खड़गे, सीएम, वीडी, दिग्गी, नाथ, पटवारी, रेड्डी, आर्य इसलिए चर्चा में आए

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को मिला बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मोहन सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • IAS Officer
  • कलेक्टर
  • आईएएस अधिकारी
  • आईएएस नेहा मारव्या
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...