भोपाल में थाना प्रभारी के चयन पर उठे सवाल, IG ने मांगा जवाब

Sandeep Kumar | May 26, 2025, 16:38 IST
ig-questions-sp-posting
भोपाल में थाना प्रभारी के चयन को लेकर नया विवाद सामने आया है। आईजी भोपाल ने एसपी देहात की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए उन्हें एक पत्र भेजा है।

MP News: भोपाल (देहात) में थाना प्रभारी पद पर सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति को लेकर आईजी अभय सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। IG ने एसपी देहात को पत्र लिखकर पूछा है कि टीआई की जगह सब इंस्पेक्टर को क्यों थाना प्रभारी बनाया है। एसपी बैरसिया थाने का उदाहरण देते हुए कहा कि यह थाना निरीक्षक स्तर का है, लेकिन वहां उप निरीक्षक को प्रभारी नियुक्त किया गया है। आईजी ने इस स्थिति को नियमों के खिलाफ बताया और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।



756d7afc-1f5


नियुक्ति पर सवाल

आईजी ने जानकारी दी है कि रक्षित केंद्र भोपाल देहात में चार निरीक्षक स्तर के अधिकारी पहले से कार्यरत हैं। इनमें निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते और कार्यवाहक निरीक्षक शहबाज खान, गोपाल सिंह चौहान और वीरेंद्र सेन शामिल हैं। इसके बावजूद उप निरीक्षक को प्राथमिकता दी गई।



ये खबर भी पढ़िए... यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में रोचक और पेचीदा सवालों ने गुल की दिमाग की बत्ती



ये खबर भी पढ़िए... सरकारी कंपनी में बनना है मैनेजर, तो NTPC Recruitment 2025 में जल्दी करें आवेदन



बैरसिया थाने का दिया उदाहरण

आईजी ने अपने पत्र में बैरसिया थाने का उल्लेख करते हुए स्थिति को स्पष्ट किया है। बैरसिया थाना निरीक्षक स्तर का है। इसके बावजूद यहां उप निरीक्षक को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय पद के अनुरूप नहीं माना जा रहा।



पत्र में कहा गया है कि थानों में थाना प्रभारी की नियुक्ति स्वीकृत पद स्तर के अनुसार ही की जानी चाहिए। यह पुलिस प्रशासन की बुनियादी प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।



ये खबर भी पढ़िए... भारत में मिल रहे कोरोना के इन 2 नए वैरिएंट के केस, 20 राज्यों तक पहुंचे मामले



ये खबर भी पढ़िए... PHQ में सीएम मोहन यादव की प्राथमिकता वाली फाइलें पेंडिंग, सचिवालय नाराज



एक सप्ताह में मांगा जवाब

आईजी देहात अभय सिंह ने एसपी से सात दिन के भीतर पूरे मामले में जवाब देने को कहा है। एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा को निर्देश दिए गए हैं कि वे पदस्त अधिकारियों की सूची और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी प्रस्तुत करें।





NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • एसपी
  • आईजी
  • बैरसिया