भारत में मिल रहे कोरोना के इन 2 नए वैरिएंट के केस, 20 राज्यों तक पहुंचे मामले
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 26, 2025, 15:28 IST
1009 active covid cases in India
भारत में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस समय देश में 1009 ऐक्टिव केस हैं। नए वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 के कारण संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं।
भारत में कोविड-19 (Covid- 19) के मामले एक बार फिर सामने आ रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1009 हो गई है। इनमें से 752 केस पिछले कुछ दिनों में ही सामने आए हैं। NB.1.8.1 और LF.7 दोनों ओमिक्रॉन (Omicron) के सब-वैरिएंट हैं। NB.1.8.1 वेरिएंट कोरोना नया वेरिएंट JN.1का वंशज है। LF.7 एक अन्य सब-वैरिएंट है। यह वैरिएंट स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन के कारण अधिक तेजी से फैल सकते हैं। WHO ने इन्हें "निगरानी योग्य वैरिएंट" की श्रेणी में रखा है, लेकिन अभी तक इनकी गंभीरता की पुष्टि नहीं हुई है। देश के साथ ही मध्य प्रदेश में भी कोरोना (Corona) को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। इंदौर में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची और एक 47 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों की जांच इंदौर में की गई थी और उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजे गए हैं। इसके अलावा, दो अन्य संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अंडमान, अरुणाचल, असम, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कोई एक्टिव केस नहीं है।
ये भी पढ़ें: MP में कोरोना ने फिर दी दस्तक, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, इतने मरीज आए सामने मुंबई (Mumbai) में 16 मरीज अस्पताल में भर्ती
ठाणे में 3 दिनों में 10 नए मामले
बेंगलुरु में 9 माह का बच्चा संक्रमित
सभी अस्पतालों को ICU बेड, ऑक्सीजन और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश
NB.1.8.1 और LF.7 वैरिएंट क्या हैं
कहां कितने केस
- केरल: 430
- महाराष्ट्र: 209
- दिल्ली: 104
- तमिलनाडु: 66
- कर्नाटक: 47
MP में भी आ रहे केस
यहां नहीं हैं कोई केस
ये भी पढ़ें: MP में कोरोना ने फिर दी दस्तक, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, इतने मरीज आए सामने
मुख्य लक्षण
- गले में खराश
- हल्की खांसी
- थकान
- बुखार
- मांसपेशियों में दर्द
- मतली, सिरदर्द, भूख न लगना
- नाक बंद होना
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं
बचाव के तरीक़े
- टीकाकरण और बूस्टर शॉट्स लगवाएं
- मास्क पहनें, खासकर बंद या भीड़ वाली जगहों पर
- हाथों की स्वच्छता बनाए रखें (साबुन और सैनिटाइज़र का उपयोग करें)
- लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराएं
- स्थानीय स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करें
स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर
ठाणे में 3 दिनों में 10 नए मामले
बेंगलुरु में 9 माह का बच्चा संक्रमित
सभी अस्पतालों को ICU बेड, ऑक्सीजन और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari