मप्र में निगम-मंडल कर्मचारियों का वेतनमान के साथ DA में भी इजाफा
एमपी की बीजेपी सरकार ने 6वां वेतन प्राप्त कर रहे 41 हजार और निगम-मंडल के 1 लाख कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की है। बताया जा रहा है कि छठवां वेतनमान प्राप्त करने वाले नियमित कर्मचारियों का डीए 9 प्रतिशत वृद्धि के साथ 239 प्रतिशत हो गया है। निगम-मंडल के कर्मचारियों (Municipal Employees ) के डीए में 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो बढ़कर अब 302 प्रतिशत हो गया है।
MP में 48 लाख बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, आदेश जारी
इतने कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी
मोहन सरकार ( Mohan Government ) ने 7वां वेतनमान प्राप्त करने रहे कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए 28 अक्टूबर को बढ़ाया है। इसी क्रम में 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे 40 हजार कर्मचारियों के डीए में भी वृद्धि की है। इन कर्मचारियों का डीए ( DA of employees ) 9% से बढ़कर 239 प्रतिशत हो गया है, कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 230 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था। वहीं 1 जनवरी से 30 सितंबर 2024 के बीच रिटायर या मृत कर्मचारियों ( Retired or deceased Employees ) के आश्रित सदस्यों को एरियर राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
MPPSC और ESB जैसी एजेंसियों के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला बड़ा सबक
निगम-मंडल के कर्मचारियों को 302 प्रतिशत डीए
चौथा और पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे निगम और मंडल में कार्यरत करीब 1 लाख कर्मचारियों के डीए में भी 1 जनवरी 2024 से बढ़ोतरी की गई है। पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का डीए 11 प्रतिशत बढ़कर 291 प्रतिशत से 302 प्रतिशत हो गया है। वहीं चौथा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का डीए 40 प्रतिशत बढ़कर 1385 प्रतिशत हो गया है। इन कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 1345 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था।
MP के सात लाख सरकारी कर्मचारियों का रिकॉर्ड एक क्लिक पर मिलेगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक