गोवा-इंदौर इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग गियर काम नहीं करने की वार्निंग, हवा में चक्कर लगाए, फिर लैंडिंग

Sanjay Gupta | Jul 21, 2025, 18:24 IST
Photograph: (The Sootr)
इंदौर में गोवा से आ रही इंडिगो फ्लाइट में सोमवार को लैंडिंग गियर की समस्या आई। विमान ने काफी देर हवा में चक्कर लगाए। पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई, 140 यात्री सवार थे।

INDORE. इंदौर में सोमवार को बड़ा प्लेन हादस टल गया। गोवा से इंदौर आने वाली इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग गियर काम नहीं करने संबंधी अंडरकैरिज वार्निंग जारी हो गई। यह गंभीर मामला है जिसका मतलब है कि विमान उतरने के लिए तैयार नहीं है। इसके चलते विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। फिर स्थिति ठीक हुई और प्लेन को सुरक्षित लैंड कराने में पायलट को सफलता मिली। विमान में 140 यात्री सवार थे। प्लेन एयरबस ए 320 नियो है।



इमरजेंसी सूचना भी दे दी गई

गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 813 में यह समस्या आई। इसमें 140 यात्री सवार थे। जब फ्लाइट को लैंड होना था तभी प्लेन में अंडरकैरिज वार्निंग आ गई। इसके बाद प्लेन काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। इस दौरान यात्रियों की सांसें थम गई। आखिर में यह समस्या दूर हुई और लैंडिंग गेयर सही तरह से खुल गए, जिससे पायलट ने लैंड कराया। इसके चलते 4.30 बजे शाम को लैंड करने वाला प्लेन 38 मिनट देरी से शाम 5 बजकर आठ मिनट पर लैंड हो सका।



ये भी पढ़ें... MP News: MP Board Result : 28-29 जुलाई को आ सकता है 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा का परिणाम



जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में घोटाला, नाश्ता-पानी तो दूर, गद्दों और मिठाई के नाम पर बड़ा धोखा



5 पॉइंट्स में समझें गोवा-इंदौर इंडिगो फ्लाइट की खबर


👉 गोवा से इंदौर एयरपोर्ट आ रही इंडिगो फ्लाइट 6ई 813 में लैंडिंग गियर (अंडरकैरिज) के काम नहीं करने की वार्निंग आई। यह गंभीर स्थिति थी, जिसका मतलब था कि विमान सुरक्षित लैंडिंग के लिए तैयार नहीं था।

👉 फ्लाइट में यह समस्या आने के बाद विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। यात्रियों में घबराहट फैल गई, लेकिन पायलट ने स्थिति को नियंत्रित किया।

👉 अंततः पायलट को लैंडिंग गियर ठीक से खुलवाने में सफलता मिली और विमान को सुरक्षित लैंड कर लिया गया। विमान में 140 यात्री सवार थे और यह एयरबस ए 320 न्यू था।

👉 प्लेन को इमरजेंसी के चलते 38 मिनट की देरी के बाद लैंडिंग मिली। जो प्लेन 4:30 बजे लैंड होने वाला था, वह 5:08 बजे लैंड कर सका।

👉 अंडरकैरिज वार्निंग का मतलब है कि विमान का लैंडिंग गियर ठीक से काम नहीं कर रहा था, जो एक खतरनाक स्थिति है। इसे गंभीरता से लिया जाता है और पायलट इसे सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं।

यह होता है अंडरकैरिज वार्निंग

प्लेन में "अंडरकैरिज वार्निंग" का मतलब है कि विमान का लैंडिंग गियर (अंडरकैरिज) ठीक से काम नहीं कर रहा है, या तो पूरी तरह से खुला या बंद नहीं है, या फिर ठीक से लगा नहीं है। यह एक खतरनाक स्थिति है जिसे तुरंत ठीक करने की आवश्यकता है।



अंडरकैरिज वार्निंग सिस्टम एक सुरक्षा उपाय है जो पायलटों को यह बताने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि उनका विमान जमीन पर उतरने के लिए तैयार नहीं है। यह एक महत्वपूर्ण चेतावनी है क्योंकि यदि अंडरकैरिज ठीक से काम नहीं करता है, तो विमान सुरक्षित रूप से उतरने में सक्षम नहीं होगा।



यदि पायलट को अंडरकैरिज वार्निंग मिलती है, तो वह आपातकालीन सेवाओं को भी सूचित करते हैं। अंडरकैरिज वार्निंग को गंभीरता से लिया जाता है क्योंकि यह एक खतरनाक स्थिति है जो विमान और यात्रियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।



ये भी पढ़ें... महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा बीजेपी विधायक का बेटा, रोकने पर कर्मचारी को धमकाया



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंडिगो फ्लाइट
  • MP
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • गोवा-इंदौर इंडिगो फ्लाइट
  • अंडरकैरिज वार्निंग