महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा बीजेपी विधायक का बेटा, रोकने पर कर्मचारी को धमकाया

Sandeep Kumar | Jul 21, 2025, 17:41 IST
Share
golu-shukla son-entry
golu-shukla son-entry

महाकाल मंदिर में इंदौर-1 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष गर्भगृह में घुस गया। इस दौरान मंदिर प्रशासन के कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो धमकाते नजर आए...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में इंदौर-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष गर्भगृह में घुस गया। मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उसे रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने उन्हें धमकाया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ मंदिर में मौजूद थे। दोनों ने करीब 5 मिनट तक पूजा की।

दरअसल गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा रविवार रात उज्जैन पहुंची थी। सोमवार तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के बाद वे मंदिर पहुंचे। रुद्राक्ष भी उनके साथ था। मंदिर प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि अनुमति सिर्फ गोलू शुक्ला को दी गई थी।

Ujjain Mahakal Mandir: उज्जैन के ज्योतिर्लिंग का नाम क्यों पड़ा  महाकालेश्वर? दर्शन से पहले जरूर जान लें ये बातें | Jansatta
Ujjain Mahakal Mandir: उज्जैन के ज्योतिर्लिंग का नाम क्यों पड़ा महाकालेश्वर? दर्शन से पहले जरूर जान लें ये बातें | Jansatta

सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष का देवास माता टेकरी पर भौकाल, पुजारी को गोली मारने की धमकी

विधायक ने किया बेटे का बचाव

इस विवाद पर विधायक गोलू शुक्ला ने सफाई दी कि उनके पास मंदिर प्रशासन से परमिशन थी। उन्होंने कहा कि वे बिना अनुमति के कोई काम नहीं करते। उनका कहना था कि मंदिर प्रशासक और कलेक्टर ने पांच लोगों को परमिट दिया था। जब कर्मचारी ने उनके बेटे को रोकने की कोशिश की, तो यह हल्की कहासुनी का विषय बन गया।

विधायक पुत्र रुद्राक्ष गोलू शुक्ला की थाने में हंसी ने खोली कलेक्टर, SP, ASP, CSP और TI की पोल

लाइव प्रसारण में एक मिनट का ब्रेक

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है, जिससे वे यूट्यूब पर दर्शन कर सकते हैं। इस घटना के दौरान, भस्म आरती से ठीक पहले यूट्यूब लिंक में एक मिनट का ब्रेक आया। इससे श्रद्धालुओं के बीच सवाल उठने लगे कि क्या यह ब्रेक इस घटना के दौरान आया था।

आज विधायकों को तोहफा देंगे CM मोहन यादव, बाबा महाकाल की सवारी में भी होंगे शामिल, ये रहा पूरा शेड्यूल

पहले भी विवादों में रह चुका है विधायक का बेटा

यह पहली बार नहीं है जब रुद्राक्ष का नाम महाकाल मंदिर में विवाद से जुड़ा हो। चार साल पहले भी रुद्राक्ष ने गर्भगृह में प्रवेश किया था और वहां फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। इसके अलावा, तीन महीने पहले भी वह देवास के माता टेकरी मंदिर में नियमों का उल्लंघन करते हुए रात के वक्त पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुजारी से पट खोलने की जबरन मांग की थी। इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कब-कब टूटे नियम

12 मार्च 2023: रंगपंचमी पर भाजपा नेता गोलू शुक्ला का पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में पहुंच गया। इसका वीडियो और फोटो सामने आया। मंदिर समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार कर समिति अध्यक्ष को भेज दी थी।

5 अप्रैल 2023: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला गर्भगृह में पूजन करने के बाद ध्यान लगाते दिखाई दिए। 3 से 10 अप्रैल 2023 तक शहर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण थी। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति ने गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया था।

1 दिसंबर 2023: शहर के दो एडिशनल एसपी जयंत राठौर और गुरुप्रसाद पाराशर ने सोला पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा की। कलेक्टर ने कहा कि उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी। सुरक्षाकर्मी, पुजारी और मंदिर के कर्मचारी बाहर खड़े थे। इसका वीडियो भी सामने आया।

8 जुलाई 2024: बीजेपी के प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में महाकालेश्वर की पूजा की। इसका फोटो और वीडियो सामने आने के बाद विवाद हुआ। श्रद्धालु और पंडे-पुजारी भी नाराज हो गए थे।

10 अगस्त 2024: उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का जन्मदिन था। इस मौके पर वे महाकाल मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उनके साथ भाजपा के सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भी गर्भगृह में पूजन करते दिखाई दिए।

गर्भगृह में एंट्री पर है रोक

उज्जैन महाकाल मंदिर में सावन के महीने में श्रद्धालु डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन में लगकर 200 फीट दूर से दर्शन करते हैं। वीवीआईपी व्यक्तियों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। मंदिर के नियमों के अनुसार, गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है और केवल पुजारी ही वहां जा सकते हैं। वीआईपी लोग नंदी के नजदीक से दर्शन कर सकते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • रमेश मेंदोला
  • MP
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • रुद्राक्ष गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि