इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस

Sanjay Gupta | Published:
Share
इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल की गैरहाजिरी चर्चा में है।
इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल की गैरहाजिरी चर्चा में है।

Indore. इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? यह सवाल खुद इंदौर संभागायुक्त ने पूछा है। चार माह से उनकी ज्वाइनिंग का पता नहीं है। उनकी नई पदस्थापना 19 जून 2026 को हुई थी। इसके बावजूद कार्यालय में उनकी ज्वाइनिंग दर्ज नहीं होने की बात कही गई है। अब उनसे तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

कहां हैं श्यामेंद्र जायसवाल ?

राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के साल 2011 बैच के टॉपर श्यामेंद्र जायसवाल (Shyamendra Jaiswal)आजकल कहां हैं? वह वर्तमान पदस्थापना पर तीन-चार माह से गायब हैं। अपर कलेक्टर जायसवाल को लेकर यह जानकारी अब इंदौर संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने मांगी है। इस संबंध में औपचारिक रूप से पत्र जारी किया गया है।

यह पत्र जारी किया गया

भास्कर लाक्षाकार ने इंदौर कलेक्टर के जरिए श्यामेंद्र जायसवाल को यह पत्र जारी किया है। श्यामेंद्र सितंबर 2024 में नगर निगम इंदौर में अपर आयुक्त के पद से इंदौर उपायुक्त भू-अभिलेख के पद पर ट्रांसफर हुए थे। संभागायुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ग्वालियर आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन द्वारा 19 जून 2026 के पत्र से आपकी नवीन पदस्थापना उपायुक्त भू-अभिलेख, इंदौर से उपायुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय, संभागीय आयुक्त इंदौर में की गई थी। इसके बाद भी आज तक आपके द्वारा अनुपस्थिति को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है। न ही अभी तक आप कार्यस्थल पर उपस्थित हुए हैं।

तीन दिन में जवाब नहीं तो कार्रवाई

पत्र में कहा गया है कि आपके द्वारा मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। क्यों न आपके विरुद्ध विभागीय जांच की जाए। इस पत्र के संबंध में तीन दिन में अपना जवाब उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से दें, नहीं तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल ने ज्वाइनिंग नहीं की।
अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल ने ज्वाइनिंग नहीं की।

श्यामेंद्र के अवकाश को लेकर जीएडी को पहले ही सूचना!

वहीं, इस संबंध में द सूत्र ने जब जायसवाल से बात करने की कोशिश की तो उनसे बात नहीं हो पाई। मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर द्वारा जारी हुई नई पदस्थापना के आदेश के पहले से ही वे अवकाश पर हैं। अवकाश को लेकर जीएडी और ग्वालियर में पहले से ही साक्ष्य के साथ पूरी सूचना दी गई है।

स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारकों को IDA से मुक्ति, सीएम से चर्चा के बाद आंदोलन स्थगित | 6 Thousand Plot Holders of Scheme 171 Freed from IDA, Protest Postponed After CM Discussion
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
14 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
<b>INDORE. </b>इंदौर विकास प्राधिकरण यानी आईडीए की स्कीम 171 से परेशान करीब 6 हजार प्लॉटधारकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। ये लोग पिछले 33 साल से इस स्कीम से अपनी जमीन मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब उम्मीद है कि उन्हें जल्द इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

पीएससी टॉपर रहे हैं जायसवाल

श्यामेंद्र जायसवाल ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2011 में टॉप (प्रथम रैंक) किया था। वह इंदौर में डिप्टी कलेक्टर, निगम इंदौर में अपर आयुक्त के साथ ही बैतूल में अपर कलेक्टर, हरदा के एसडीएम, जैसे कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साल 2024 में राज्य प्रशासनिक सेवा में हुए फेरबदल के तहत उन्हें इंदौर नगर निगम ( Indore Municipal Corporation) के अपर आयुक्त पद से उपायुक्त भू-अभिलेख (Land Records) इंदौर के पद पर स्थानांतरित किया गया था।

इधर इंदौर में नहीं हैं अपर कलेक्टर

उधर, इंदौर कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की भारी कमी है। इंदौर में अपर कलेक्टर के पांच पद हैं। इनमें कहने को तीन अधिकारी पदस्थ हैं, लेकिन एक महिला अपर कलेक्टर स्वास्थ्य कारणों से लंबी छुट्टी पर हैं। यानी दो अधिकारियों के पास ही पूरा काम है। इस ट्रांसफर सूची में उम्मीद की जा रही थी कि एक या दो अपर कलेक्टर इंदौर को मिल जाएंगे, लेकिन एक भी नहीं मिला। वहीं, आईएएस ट्रांसफर सूची के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी ट्रांसफर लिस्ट आई, लेकिन इसमें भी इंदौर कलेक्टोरेट को अधिकारी नहीं मिले।
Tags:
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • श्यामेंद्र जायसवाल
  • इंदौर संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार
  • इंदौर नगर निगम
  • Indore Municipal Corporation
  • मध्य प्रदेश सिविल सेवा
  • द सूत्र
  • MPPSC
  • Shyamendra Jaiswal
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर