भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस जांच कमेटी की रिपोर्ट नहीं हुई तैयार

Sanjay Gupta | Jun 19, 2026, 11:42 IST
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड
इंदौर में दिसंबर-जनवरी में भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड में अभी भी जांच पूरी नहीं हुई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने 29 जनवरी को हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी।

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के चलते लगभग 36 लोगों की मौत हुई थी इस भयावह हादसे को लेकर अभी भी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है।



विभिन्न जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के बाद इसमें हाईकोर्ट की इंदौर पीठ (बेंच) ने 29 जनवरी को हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी।



साथ ही कमेटी को चार सप्ताह में रिपोर्ट देनी थी लेकिन नहीं आई। इसके बाद बार-बार समय बढ़ता गया। आखिर में समर वेकेशन के पहले हाईकोर्ट ने जांच कमेटी को 14 जून तक रिपोर्ट देने के लिए कहा था।



फिर समय मांगने की बात

सूत्रों के अनुसार इसके पहले भी कमेटी ने हाईकोर्ट से जांच के लिए 6 महीने के समय की मांग की थी। लेकिन पीठ ने इसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश तक का समय दिया और कमेटी को 14 जून को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। लेकिन रिपोर्ट पेश नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार कमेटी फिर समय बढ़ाने की मांग करेगी। अभी भी कमेटी की रिपोर्ट तैयार नहीं है।



कमेटी को कई बिंदुओं पर करनी है जांच

कमेटी को हाईकोर्ट ने जांच के लिए कई बिंदु तय किए हैं। इसमें दूषित पानी कांड की असल वजह, क्या इसमें कोई केमिकल मिला या कोई अन्य वजह थी यह जांचना है। साथ ही इसके लिए कौन सा अधिकारी जिम्मेदार है और मुआवजा राशि कितनी होनी चाहिए, सहित कई बिंदुओं पर जांच करना है।



केस शुक्रवार 19 जून के लिए लिस्ट

यह केस जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की पीठ में लगा है। इस पर शुक्रवार 19 जून को सुनवाई होनी है। इस सुनवाई पर सभी की नजर लगी हुई है। पीड़ित पक्ष भी इसमें पक्षकार बना हुआ है।



ये खबरें भी पढ़िए...

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस जांच कमेटी की रिपोर्ट नहीं हुई तैयार



भागीरथपुरा कांड में जांच कमीशन ने फिर मांगा समय, हाईकोर्ट ने 14 जून तक मांगी रिपोर्ट



इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे



भागीरथपुरा मामला: मृतकों की अस्थियां विसर्जन कराने ले जा रही कांग्रेस





Tags:
  • हाईकोर्ट
  • दूषित पानी
  • भागीरथपुरा कांड
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा मामला