इंदौर में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस, निकली विशाल शोभायात्रा

Sanjay Gupta | Nov 15, 2024, 20:44 IST
Share
tribal pride day
tribal pride day

इंदौर में भगवान बिरसा मुंडाजी की जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे। इस दौरान एक विशाल जुलूस भी निकाला गया।

INDORE : इंदौर में शुक्रवार 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडाजी के जन्मदिवस पर जनजाति गौरव दिवस मानाया गया। होलकर साइंस कॉलेज में यह आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जनजाति समाजजन उपस्थित थे। इस दौरान विशाल शोभा यात्रा भी निकली।

पारंपरिक वेशभूषा में आए समाजजन

सुबह दस बजे से ही नगर की अनेक बस्तियों से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में छोटे बड़े समूह में लोग आए। लोकगीतों पर थिरके और लोकसंगीत की थाप पर लयबद्ध आनंद नृत्य हुआ। आयोजन स्थल पर जगह जगह लगे जनजाति समाज के महापुरुषों के चित्र आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

अतिथियों ने यह कहा

अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता शहीद समरसता मिशन के राष्ट्रीय संयोजक मोहन नारायण गिरी ने कहा कि- भारत की गौरवशाली धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जनजाति समाज का अतुलनीय योगदान रहा है। जनजाति समाज ने सदियों से प्रकृति पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है। जनजाति समाज ने भारत के विभिन्न स्थानों पर लोक-हितैषी शासन को चलाया है। कुछ सालों से हमारे इतिहास एवं आस्था को लेकर एक झूठा विमर्श गढ़ा जा रहा है। समाज को समझदारी से इसे समाप्त करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद डॉक्टर सुशील कुमार सोमानी थे तथा विशेष अतिथि महामण्डलेश्वर 1008 दादूजी महाराज एवं समाजसेवी टीकम गर्ग थे।

कार्यक्रम की जानकारी दी

कार्यक्रम को लेकर अनिता मास्कुले ने जनजाति विकास मंच की गतिविधियों की जानकारी के साथ भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृतान्त का परिचय दिया। संचालन डॉक्टर अनुराग पनवेल ने किया ,स्वागत आशीष कटारा ने किया तथा आभार सोनल दरबार ने व्यक्त किया। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात सभास्थल में उपस्थित जनसमूह विशाल शोभा यात्रा के रूप में निकला तथा भंवरकुंआ चौराहे पर स्थित जननायक टन्ट्या मामा की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • Tribal Pride Day
  • बिरसा मुंडा जयंती
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • जनजाति गौरव दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा