सीएम डॉ. मोहन यादव बोले प्रह्लाद पटेल और कैलाश जी भाईसाहब की राम-लक्ष्मण की जोड़ी
पीएम नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। इस बार शहर में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इस पर 12 जुलाई रविवार को बुढ़ानिया बीएसएफ रेंज में कार्यक्रम रखा गया।
इसका शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, मंत्री प्रह्लाद पटेल, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, संभागीय प्रभारी रणवीर रावत, कृष्णमुरारी मोघे, विधायकगण व अन्य ने किया।
सीएम ने बताई राम-लक्ष्मण की जोड़ी
इस अभियान को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर को क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनाया जा रहा है। प्रह्लाद भाईसाहब और कैलाश भाईसाहब की जोड़ी राम-लक्ष्मण की तरह अमर है।
इनके साथ ही त्रिवेणी की तरह मंत्री तुलसीराम सिलावट हमारे हर कदम के साथ है। सीएम ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश को भतीजा कहकर संबोधित किया। इस आयोजन के लिए बधाई दी।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले महापौर बैठकों में नहीं आते
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान कहा कि महापौर (पुष्यमित्र भार्गव) जी आजकल मेरी बैठकों में नहीं आते हैं, काफी व्यस्त रहते हैं। वहीं बीएसएफ के दो जवानों को नक्सल रोकने कि लिए सम्मानित किया गया।
महापौर भार्गव ने कहा कि हरियाली को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। पहले 12.40 लाख पौधे लगाए इस बार लक्ष्य 21 लाख का रखा गया है। जल संचयन के लिए जो सीएम ने क्रांति शुरू की है इसके तहत इंदौर में भी काम हो रहा है।
क्या है एक पेड़ मां के नाम
‘एक पेड़ मां के नाम’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक वृक्षारोपण अभियान है। इस अभियान में लोगों से अपनी मां के सम्मान और प्रकृति की रक्षा के संकल्प के रूप में एक पेड़ लगाने की अपील की गई है। इसका उद्देश्य देशभर में बड़े स्तर पर पौधारोपण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें...
एमपी में अग्निकांड पर अफसरों की सुस्ती, हर बार देते बस एक ही बहाना...
भोपाल में पूर्व जज के घर 1 करोड़ की चोरी, एयरफोर्स अफसर बेटे का दावा
500 साल पुराने मंदिर में 22 करोड़ का घोटाला, सोना-चांदी का रिकॉर्ड नहीं
जबलपुर हाईकोर्ट की नई पहल, अब अपील बहाली से पहले करनी होगी समाज सेवा