भोपाल में पूर्व जज के घर 1 करोड़ की चोरी, एयरफोर्स अफसर बेटे का दावा
Aman Vaishnav | Jul 12, 2026, 13:27 IST
गिरीबाला सिंह के घर 1 करोड़ की चोरी
भोपाल में पूर्व जज गिरीबाला सिंह के घर हुई चोरी में नया मोड़ आया है। जज के बड़े बेटे वायुसेना अधिकारी ने 1 करोड़ से अधिक के गहने चोरी होने का दावा किया है, जबकि पुलिस सूची के हिसाब से इसे 25 लाख बता रही है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल के कटारा हिल्स में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी हुई।
- उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा के गहने चोरी होने का दावा किया है।
- पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली है, लेकिन कीमती गहने अभी नहीं मिले हैं।
- पुलिस का कहना है कि नुकसान करीब 25 लाख रुपए का है।
- यह चोरी उस समय हुई जब जज और उनका बेटा एक अन्य मामले में जेल में थे।
चोरी का मामला क्या है
गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे सिद्धार्थ सिंह भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर अपनी बात रखी है। उन्होंने जांच तेज करने की मांग की है।
बेटे का दावा
जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि क्या चोरी के पीछे कोई साजिश हो सकती है, तो उन्होंने इससे साफ इनकार नहीं किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकता है।
पुलिस का पक्ष
अब तक पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल, कुछ चांदी के गहने और चांदी के बर्तन बरामद कर लिए हैं। बाकी सामान की तलाश अभी जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घर क्यों था अकेला
चोरी की रात क्या हुआ
पुलिस की आहट मिलते ही बदमाश कुछ सामान वहीं छोड़कर भाग निकले। गश्ती दल ने उनका पीछा भी किया। लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
ये खबरें भी पढ़िए...
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सीबीआई की जांच हुई तेज, गर्भपात करने वाली डॉक्टर से की पूछताछ
ट्विशा शर्मा मर्डर केस, दोबारा सीबीआई के घेरे में आ सकते हैं गिरिबाला और समर्थ!
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: जेल पहुंचते ही मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट, कार से ले जाने की जिद खारिज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari