इंदौर लोकसभा चुनाव में एक साल पहले अक्षय बम हुआ था फुस्स, कांग्रेस ने मनाई लोकतंत्र की बरसी

Sanjay Gupta | Apr 29, 2025, 11:56 IST
akshaya kanti bum
इंदौर लोकसभा चुनाव की सबसे चर्चित घटना की बरसी पर कांग्रेस ने गांधी भवन में लोकतंत्र की हत्या का प्रतीकात्मक कार्यक्रम किया। एक साल पहले 29 अप्रैल को कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेकर बीजेपी जॉइन कर ली थी।

MP News: इंदौर लोकसभा चुनाव की सबसे चर्चित सेल्फी एक साल पहले आज ही के दिन 29 अप्रैल को जारी हुई थी। यह सेल्फी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की थी जिसमें कार में आगे वह और पीछे विधायक मेंदोला के साथ कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार डॉ. अक्षय कांति बम दिख रहे थे। बम कांग्रेस से नामांकन भरने के बाद नामांकन वापस ले चुके थे और कांग्रेस उम्मीदवार विहीन हो गई।



नतीजतन चुनाव में नोटा के लिए मुहिम चली और चुनाव में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत और नोटा को सबसे रिकार्ड वोट दोनों मिले। कांग्रेस का बम पूरी तरह से फुस्स साबित हुआ। अब इसी दिन की याद में कांग्रेस नेताओं ने गांधी भवन दफ्तर पर लोकतंत्र की बरसी बताई और इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया।



बम बीजेपी के खिलाफ ही HC में दे चुके शपथपत्र

लोकसभ चुनाव के लिए कांग्रेस ने बम को उम्मीदवार बनाया था, 25 अप्रैल 2024 को बम ने नामांकन भरा। उन्होंने 28 अप्रैल की रात और फिर 29 अप्रैल की सुबह नौ बजे तक प्रचार किया और अचानक सुबह 11 बजे कलेक्टर के पास जाकर चुनाव से नाम वापस ले लिया। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला व अन्य साथ थे। कुछ ही देर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सेल्फी आई जिसमें सभी एक कार में थे, बाद में बम ने बीजेपी दफ्तर में जाकर बीजेपी ज्वाइन कर ली।



अब चलाएंगे शुद्धीकरण अभियान

कांग्रेस के कार्यकारी शहराध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दफ्तर में गंगाजल का छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि इसी दिन बम ने पार्टी को छुरा घोंपा था। वह गददार है और भी ऐसे कई लोग है जो फूलछाप है और रहते कांग्रेस में हैं लेकिन बीजेपी और संघ के पास जाते हैं। ऐसे ही पार्षद राजू भदौरिया भी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में चिंटू चौकसे कांड के दौरान राजू और देवेंद्र का विवाद हुआ था और देवेंद्र ने राजू के खिलाफ पुलिस में आवेदन देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।



akshaya kanti bum indore


यह भी पढ़ें...सागर महापौर ने बीजेपी हाईकमान से मांगी माफी, बोलीं पार्टी से बिना पूछे लिया फैसला



लक्ष्मण सिहं और भदौरिया जैसों पर हो कार्रवाई

यादव ने कहा कि दफ्तर में हवन पुजन कर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण पंडित विशाल चतुर्वेदी एवं कमलेश पाठक द्वारा किया गया। आज के दिन कांग्रेस कार्यालय से लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधीजी के कहे अनुसार कांग्रेस पार्टी में रहते हुए फूलछाप कांग्रेसियों का भी शुद्धिकरण अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने आर.एस.एस.की शाखाओं में जाने वाले कांग्रेसी पार्षद राजू भदोरिया एवं पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को भी बेनकाब कर पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।



यह भी पढ़ें...अक्षय कांति बम पर धारा 307 का केस चलेगा, चुनाव के चलते आरोप लगाने की बात कही थी, आदेश में आया चुनाव से कोर्ट प्रभावित नहीं होता



आयोजन के दौरान गांधी भवन में मुख्य रूप से पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू मालवीय, पुखराज राठौर, नितिश भारद्वाज, मनोहर रघुवंशी, विशाल चतुर्वेदी, यशपाल गेहलोत, शेख सलीम, राजा खान, संजय शुक्ला, रविंद्र विश्वकर्मा, हेमंत धरपले, चंदन सोनकिया गोविंद शर्मा, सफदर नकवी दिनेश तंवर, मोहन चौहान, राजीव शर्मा, उस्मान गनी मुल्तानी, लक्ष्मण खत्री, संतोष आहिरे आदि कांग्रेसजन उपस्थित थें।



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



कैलाश विजयर्गीय | अक्षयकांति बम | Akshay Kanti Bom | Indore News



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • अक्षयकांति बम
  • कैलाश विजयर्गीय
  • अक्षय कांति बम
  • Akshay Kanti Bom