कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में कहने पर चुप्पी, हरीश चौधरी पर टिपप्णी तो ब्लॉक अध्यक्ष पदमुक्त

Sanjay Gupta | May 13, 2026, 16:13 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर कांग्रेस में चल रही उठापटक फिर बाहर आ गई। वंदेमातरम विवाद के दौरान पार्षद रुबीना इकबाल ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में। इस पर कुछ नहीं हुआ लेकिन एक ब्लाक अध्यक्ष ने मप्र कांग्रेस प्रभारी को लेकर टिप्पणी की तो तत्काल उसे पदमुक्त किया।

Indore. इंदौर कांग्रेस के हाल बेहाल है। सांसद, महापौर से लेकर सभी नौ विधानसभा सीट, निगम के अधिकांश पार्षद पद पर बीजेपी काबिज है। पार्टी संगठन बनाने की बात कह रही है, लेकिन इसे लेकर आलोचना भी जारी है। ब्लॉक अध्यक्ष ने इसी को लेकर टिप्पणी कर दी और उसे तत्काल पदमुक्त करने के आदेश हो गए। अब बात चल रही है कि जिस कांग्रेस पार्षद ने कह दिया कि पार्टी जाए भाड़ में, उस पर तो कुछ नहीं हुआ। पार्टी बड़ी या फिर प्रदेश प्रभारी।



c2e798ac-0d5


इन्होंने यह की टिप्पणी

राहुल सिंह धाकरे (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदौर विधानसभा क्रमांक दो) ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस में शहर अधय्क्ष के बाद संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष का पद अहम होता है। यह कार्यक्रमों में जनता को साथ लाने का काम करता है। प्रभारी हरीश चौधरी और इनके साथी सह प्रभारी जो बनाए गए हैं, वह किसी भी ब्लॉक अध्यक्ष को नहीं जानते। फिर कार्यकर्ता की बात ही क्या है। इंदौर आकर खानापूर्ति करने से जवाबदारी पूरी नहीं होती। प्रभारी ऐसा होना चाहिए जो राहुल गांधी जी के यहां अपने नंबर बढ़ाने के लिए साथ जमीन पर भी पार्टी को मजबूत करें।



ea9997ae-a68


दे दिया पद मुक्त का आदेश

इस टिप्पणी के सामने आने के बाद पार्टी के महासचिव संगठन डॉ. संजय कामले ने धाकरे को ब्लॉक अध्यक्ष पद से मुक्त करने का पत्र जारी कर दिया। इमें कहा गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार धाकरे को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है।



बीजेपी नगराध्यक्ष ने साधा निशाना

वहीं इस पर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सच्चे और ईमानदार कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं है। वंदेमातरम पर सवाल उठाने पर किसी पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुईआ लेकिन सोशल मीडिया पर एक कार्य़कर्ता ने बात रखी तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया।



यह खबरें भी पढ़ें...



इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार



शर्म करो इंदौर प्रशासन, आपरेशन सिंदूर में लड़ने वाले आर्मी सूबेदार को 3 साल से घुमा रहा पटवारी



सीबीएसई के 12वीं रिजल्ट पर असमंजस, इंदौर सहित कई केंद्रों पर कॉपियां अभी भी जंच रही



ससुराल में पहली बार जींस पहनने पर सास ने टोका, इंदौर में बहू ने दी जान



Tags:
  • राहुल गांधी
  • इंदौर कांग्रेस
  • वंदेमातरम
  • हरीश चौधरी
  • सोशल मीडिया
  • कांग्रेस पार्षद
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा