इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यादव और शहराध्यक्ष चड्‌ढा की कुर्सी खतरे में, सिंघार, पटेल भड़के, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत से घिरे

Sanjay Gupta | Jul 24, 2024, 18:57 IST
Indore Congress
इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा की कुर्सी खतरे में है। कांग्रेस प्रदेश संगठन ने दोनों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब तलब कर लिया है।

INDORE : इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा की कुर्सी खतरे में है। कांग्रेस प्रदेश संगठन ने दोनों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब तलब कर लिया है। हाल ही में भोपाल में हुई कांग्रेस की पॉलिटीकल अफेयर कमेटी की बैठक में मप्र कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह तो इतने नाराज हुए कि साफ कह दिया कि दोनों को पद से हटाओ। इसके बाद यह नोटिस जारी हुआ है।



उमंग सिंघार, कमलेशवर पटेल भड़के

दरअसल पूरा विवाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कारण हुआ है। पौधारोपण अभियान में न्यौता देने के लिए वह कांग्रेस के गांधी भवन दफ्तर में गए। वहां पर कांग्रेस नेताओं ने उनका जमकर स्वागत किया, बुके दिया, चाय-नाशता किया और गपशप की। भोपाल में हुई कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कमलेशवर पटेल ने जमकर नाराजगी जाहिर की। यह बोले कि यह क्या तरीका है जो बीजेपी नेता हमारे आदरणीय नेताओं सोनिया जी, राहुल जी के लिए अपशब्द कहते हैं, हमारे कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम को ले जाता है, हमारे नेता उनके लिए बिछ रहे हैं।



zxF


इसके बाद भड़क गए सिंह

इस मुद्दे के उठने के बाद जितेंद्र भंवर सिंह भड़क गए और कहा कि ऐसे नेताओं को पद से हटाया जाए। इसके बाद ही प्रदेश संगठन की ओर से दोनों को नोटिस चला गया। इसमें सात दिन में जवाब मांगा गया है।



ये खबर भी पढ़ें...



मेहनत का फल : कर्ज लेकर खोदी खदान, मिला 1 करोड़ का हीरा



प्रदेशाध्यक्ष पटवारी इसलिए बैकफुट पर

इस मामले में प्रदेशाध्यक्ष पटवारी बैकफुट पर है। क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय गांधी भवन आ रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई थी। लेकिन इस पर पटवारी ने कहा कि उनका स्वागत किया जाए और साथ ही पौधारोपण में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान वाला मुद्दा भी उठाया जाए कि उन्होंने भी किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ औऱ् घोटाला हुआ।



ये खबर भी पढ़ें...



मंत्रोच्चार के साथ भक्त ने किया खून से शिवलिंग का अभिषेक , नीडल लगाकर साढ़े 4 मिनट तक चढ़ाते रहा ब्लड, पूजन का दिया ये तर्क



सभी नोटिस का मना कर रहे, द सूत्र को पुख्ता खबर

हालांकि यह नोटिस जारी होने को लेकर सभी नेता मना कर रहे हैं। द सूत्र ने चड्‌ढा और यादव दोनों से बात की तो दोनों ने कहा कि नोटिस नहीं मिला है। वहीं संगठन उपाध्यक्ष राजीव सिंह से बात की तो उन्होंने भी नोटिस जारी करने को लेकर इंकार कर दिया। उन्होंने ही अजय चौरड़िया को नोटिस जारी किया था। लेकिन द सूत्र को इस बात की पुख्ता खबर है कि नोटिस जारी हो चुके हैं और हटाने का फैसला प्रदेश स्तर पर हो चुका है।



sanjay gupta


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP Congress
  • इंदौर कांग्रेस
  • कैलाश विजयर्गीय
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा
  • सदाशिव यादव