इंदौर में पार्षद पति और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रमुख शेख अलीम से 5 घंटे पूछताछ
Indore. इंदौर में मई 2025 में सामने आया 50 लाख की धमकी का केस फिर खुल गया है। इस मामले में एक बार पहले भी पुलिस मई 2025 में खजराना थाने में शेख अलीम से सवाल कर चुकी है। लेकिन तब मामला ठंडा पड़ गया था। लेकिन अब फिर से केस खुल गया है। इसमें शनिवार को शेख अलीम और उनके बेटे अली से पांच घंटे तक थाने में पूछताछ हुई है।
क्या है मामला
दरअसल मई 2025 में एक पीड़ित ने थाने में शिकायत की। जिसमें कहा गया कि एक नंबर से उसे 50 लाख की धमकी के लिए फोन आ रहे हैं। पुलिस ने इसकी जांच की तो नंबर फिलीपिंस का निकला, लेकिन यह नंबर ग्रीन पार्क खजराना निवासी मिकाइल शेख के पास था। इसमें शेख पर केस हुआ और उससे पूछताछ हुई।
शेख ने कहा अलीम के कहने पर दी धमकी
मिकाइल ने पूछताछ में शेख अलीम का नाम लिया। उसने कहा कि शेख अलीम के कहने पर ही उसने धमकाने के लिए फोन किया था। सामने आया कि पीड़ित व्यक्ति की बेटी और अलीम के बेटे अली के बीच विवाद के कारण दोनों में रंजिश हुई।
इसके बाद अलीम ने मिकाइल से कहा कि वह फोन करके 50 लाख के लिए धमकाए। इसके बाद मिकाइल शेख ने यह फोन किया था। खजराना टीआई मनोज सैंधव ने कहा कि पूछताछ की है, अभी जांच चल रही है। वहीं शेख अलीम ने फोन और मैसेज का जवाब नहीं दिया।
बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ा
शेख अलीम वार्ड 53 से पहले पार्षद रह चुके हैं। वह निगम में अभी पार्षद फौजिया शेख के पति है, जो हाल ही में इंदौर में वंदे मातरम विवाद के कारण चर्चा में आई थी। इन्होंने ही वंदे मातरम गाने से इंकार किया था। फौजिया पहले निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुकी हैं।
जीतू ने अभी लगाए थे आरोप
हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाए थे कि उन्हें और उनके परिजनों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। बीजेपी सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है। यह बात दिल्ली की बैठक में उठी थी। हाल ही में जीतू को वेयरहाउस मामले में नोटिस मिला था। वहीं 9 जून को उनके भाई नाना पटवारी से ड्रग मामले में पूछताछ हुई, इसके बाद प्लॉट विवाद में दूसरे भाई भरत पटवारी से भी पूछताछ की गई। यह केस अभी जांच में हैं।
ये भी पढ़ें...
वंदेमातरम विवाद: कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम की अग्रिम जमानत खारिज, पर गिरफ्तारी नहीं
वंदे मातरम गरिमा विवाद: इंदौर हाईकोर्ट ने पार्षद रुबीना खान और फौजिया शेख को नोटिस किया जारी
इंदौर का वंदे मातरम् विवाद: फौजिया के पति शेख अलीम और महापौर की साजिश? किसने लगाए आरोप