वंदे मातरम विवाद में हिंदू संगठन की घोषणा कांग्रेस पार्षद फौजिया का मुंह काला करने पर 51 हजार का ईनाम

Sanjay Gupta | Apr 10, 2026, 23:58 IST
Share
vande mataram
vande mataram

Indore: इंदौर में वंदे मातरम विवाद को लेकर हिंदू संगठन में मैदान में उतर गया है। हिंदू संगठन ने कांग्रेस की पार्षद फोजिया शेख अलीम का मुंह काला करने पर 51हजार रुपए इनाम की घोषणा कर दी है।

इंदौर नगर निगम का बजट सत्र में 8 अप्रैल को वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। अब तक इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच में ही राजनीतिक तलवार खींची हुई थी। इस बीच हिंदू संगठन भी मैदान में उतर गया है।

महिला को मिलेगा ईनाम

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ईनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्षद फोजिया शेख अलीम का जो भी बहन मुंह काला करेगी, उसे 51 हजार रुपए का ईनाम मिलेगा।

44 (2)
44 (2)

इस तरह चल रहा विवाद

यह विवाद 8 अप्रैल को नगर निगम के बजट सत्र से शुरू हुआ, जब वंदे मातरम के बाद फौजिया देरी से सदन में आईं। इस पर बीजेपी पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने कहा कि वंदे मातरम आपको नहीं गाना था, इसलिए देरी से आईं। जिस पर फौजिया ने जवाब दिया, "कोई जबरदस्ती नहीं है। संविधान में नहीं लिखा है कि मैं नहीं गाऊंगी।" इसके बाद सभापति ने बीजेपी पार्षदों की मांग पर उन्हें सदन से बाहर कर दिया।

कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान भी इस विवाद में उतर गईं और उन्होंने कहा- किसी के बाप में हिम्मत नहीं है कि दादागिरी करके जबरदस्ती वंदे मातरम गवाए। वह यहां तक भड़क गईं कि कह दिया, कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में, उन्हें केवल मुसलमानों के वोटों के लिए ही लगते हैं। कांग्रेस में हमारी कदर नहीं होती है।

इस सारे विवाद के बाद बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया और संभागायुक्त और पुलिस थाने में शिकायत की कि दोनों को निष्कासित किया जाए और एफआईआर की जाए। वहीं राजनीतिक ड्रामे के बीच में शहर अध्यक्ष कांग्रेस चिंटू चौकसे ने रुबीना को पार्टी से निष्कासित करने के लिए भोपाल में पत्र लिख दिया। वहीं, कांग्रेस के हर कार्यक्रम में वंदे मातरम गाने को अनिवार्य कर दिया। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी भी हिंदू-मुसलमान के बीच में बंट गई है।

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा- नहीं कहेंगी वंदेमातरम, निकाला गया बाहर

इंदौर नगर निगम बजट सत्र: कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार

इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि

इंदौर नगर निगम के MIC मेंबर ने ही अधिकारियों पर लगाए विज्ञापन घोटाले के आरोप

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • वंदेमातरम
  • नगर निगम
  • फौजिया शेख
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि