इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि

Sanjay Gupta | Apr 07, 2026, 21:00 IST
Share
indore-nagar-nigam-budget-meeting-hungama
Photograph: (the sootr)

Indore.इंदौर नगर निगम के 2026-27 बजट के दौरान भारी हंगामा हुआ। भागीरथपुरा पीड़ितों को बाहर निकाला गया, बीजेपी ने उन्हें कांग्रेसी गुंडे कहा। वहीं कांग्रेस पार्षदों द्वारा ईरानी लीडर को श्रद्धांजलि देने पर भी विवाद हुआ।

News in Short

  • इंदौर नगर निगम बजट बैठक में हंगामा
  • भागीरथपुरा पीड़ित पहुंचे दर्शक दीर्घा में
  • बीजेपी पार्षदों ने कहा कांग्रेसी गुंडे
  • ईरानी लीडर को श्रद्धांजलि पर विवाद
  • कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
इंदौर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार को पेश किया गया। इस दौरान भारी हंगामा हुआ। भागीरथपुरा के पीड़ित भी दर्शक दीर्घा में पहुंचे। इन्हें बाहर निकाला गया और बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेसी गुंडे बताया। उधर, कांग्रेस पार्षदों ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि दी, जिस पर विवाद हुआ।

News in Detail

इंदौर नगर निगम का 8450 करोड़ का बजट मंगलवार 7 अप्रैल को पेश किया गया। इस दौरान भारी बवाल हुआ। बजट के दौरान भागीरथपुरा घटना पर महापौर ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं, लेकिन दोषी कौन है, यह जांच का विषय है। उधर दर्शक दीर्घा में भागीरथपुरा के पीड़ित भी पहुंचे और उन्होंने मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर विवाद बढ़ गया।

c76db4a8-a7c
c76db4a8-a7c


बाउंसर ने बाहर निकाला, भाजपाई बोले- कांग्रेसी गुंडे

भागीरथपुरा पीड़ितों के साथ इंदौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल भी थे। इस दौरान बाउंसर उन्हें बाहर निकालने लगे। इस पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से कहा कि इन्हें रोका जाए, यह गुंडागर्दी हो रही है। पीड़ितों को सुना जाए। इस पर बीजेपी पार्षद बोले कि ये कांग्रेसी गुंडे हैं, इन्हें बाहर निकालो। कांग्रेस के पार्षदों ने कहा कि ये गुंडे नहीं, पीड़ित हैं। इस पर बीजेपी पार्षदों ने कहा कि वहां अमित पटेल मौजूद हैं, जो यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वही विवाद कर रहे हैं।

क्या बोले भागीरथपुरा पीड़ित

भागीरथपुरा कांड घटना में 6 माह के बेटे अव्ययान साहू को खोने वाले पिता सुनील साहू ने कहा कि न मुआवजा मिला और ना ही दोषियों पर कार्रवाई हुई। वहीं, मीना वर्मा ने कहा कि हमें कोई नहीं लाया है, न ही हमें खरीदा गया है। मेरी सास का निधन हो गया और देवर बीमार है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और हम हर जगह भटक चुके हैं।

ईरानी सुप्रीम लीडर को दी श्रद्धांजलि

बजट सत्र की शुरुआत में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। रूबीना ने कहा कि खामेनेई को अमेरिका ने धोखे से शहीद किया। इस पर विवाद बढ़ गया और बीजेपी पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

e786ea36-a42
e786ea36-a42


काली पट्टी पहनकर विरोध

बजट सत्र में कांग्रेस पार्षद काली पट्टी बांधकर पहुंचे। पार्षद कुणाल सोलंकी विरोध जताते हुए टी-शर्ट पर स्लोगन लिखकर आए। उनकी टी-शर्ट पर लिखा था, पियो नाली का पानी, नगर निगम के विकास की कहानी। पार्षद राजू भदौरिया बोतल में गंदा पानी भरकर लेकर आए।

b0700d1e-3d1
b0700d1e-3d1


महापौर ने पेश किया बजट

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने डिजिटल तरीके से बजट पेश किया। उन्होंने इसे 2050 के इंदौर के लिए जरूरी बताया। इसमें अमृत-2 योजना के तहत नर्मदा का चौथा चरण शामिल है। महापौर ने 130 पेज के बजट के प्रमुख बिंदु पढ़े। उन्होंने कहा कि निगम को एक हजार करोड़ का टैक्स मिला, जो शहरवासियों की जागरूकता का परिणाम है। लोक अदालत में भी 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है और इसे भविष्य के इंदौर की आधारशिला बताया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला पर सुनवाई, हिंदू पक्ष ने कहा- मस्जिद में तब्दील करने के कई प्रयास हुए

इंदौर सड़क हादसा: शादी से लौट रहे बारातियों की गाड़ी ट्रक में घुसी, चार की मौत

इंदौर यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी, बागड़िया हुए एक, पर्ची निकालकर हुआ समझौता

इंदौर में महंगी बिकी शराब दुकान, लेबल लाइसेंस से अटका माल, आठ दुकान छोड़ सब बिकीं

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे
  • बजट सत्र
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा