इंदौर में 'अली' बनकर किया 12 साल शोषण : रसूखदार कॉलोनाइजर पर कोर्ट का बड़ा फैसला
Sanjay Dhiman | May 14, 2026, 19:39 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर फैमिली कोर्ट ने रसूखदार कॉलोनाइजर को दो बच्चों के भरण-पोषण के लिए 1 लाख रुपए प्रतिमाह देने का आदेश दिया, जिसने पहचान छिपाकर शादी की और महिला को धोखा दिया।
कहानी 2011 की है, जब उज्जैन की एक किराना दुकान में समरीन मंसूरी की मुलाकात अतुल पंवार से हुई। अतुल ने खुद को मुस्लिम अली बताकर समरीन को अपने जाल में फंसाया। उसने शादी का झांसा दिया और फिर लिव-इन में रहने के लिए इंदौर आ गए।
समरीन ने इस दौरान दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। अतुल ने समरीन का तीन बार अबॉर्शन कराया और आखिरकार बच्चों को छोड़कर चला गया। अब इंदौर फैमिली कोर्ट ने इस आरोपी पर कानूनी हंटर चलाया है। कोर्ट ने आरोपी पिता को बच्चों के खर्चे के लिए भारी जुर्माना भरने के आदेश दिए है।
अतुल समरीन को लेकर इंदौर आ गया और विजय नगर में रहने लगा। वहां दोनों करीब 12 साल तक पति-पत्नी की तरह एक ही छत के नीचे रहे। इस दौरान समरीन दो बच्चों की मां बनी, जिसमें एक बेटी और एक बेटा है। लेकिन इस रिश्ते के पीछे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सच भी छिपा था। वकील के मुताबिक अतुल ने जबरदस्ती समरीन का तीन बार अबॉर्शन कराया था। ताज्जुब की बात यह है कि मेडिकल पेपर्स पर उसने खुद को 'पति' ही लिखा था। धीरे-धीरे समरीन की सेहत खराब होती गई और फिर अतुल उसे बेसहारा छोड़ गया।
जब मामला अदालत की चौखट पर पहुंचा, तो अतुल ने अपना असली रंग दिखाया। उसने कोर्ट में दलील दी कि वह हिंदू है और उसकी पहली पत्नी जीवित है। उसने बड़ी बेशर्मी से समरीन को अपनी पत्नी मानने से इनकार कर दिया। उसने महिला के लिए 'रखैल' जैसे घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे कोर्ट ने फटकारा। जज ने कहा कि रसूखदार होने का मतलब यह नहीं कि आप किसी का सम्मान कुचल दें। अतुल पंवार 'अतुल इंफ्रास्ट्रक्चर' का मालिक है और करोड़ों का कारोबार संभालता है।
अतुल का दोहरा चरित्र तब खुला जब पुराने केस की फाइलें दोबारा खोली गईं। समरीन ने पहले विजय नगर थाने में रेप (धारा 376) की एफआईआर दर्ज कराई थी। तब गिरफ्तारी से बचने के लिए अतुल ने हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। उस वक्त उसने लिखकर दिया था कि समरीन उसकी पत्नी है और बच्चे उसके हैं। इसी आधार पर उसे जेल जाने से राहत मिली थी, लेकिन अब वह मुकर गया। फैमिली कोर्ट ने उसके पुराने कबूलनामे को आधार बनाकर उसे पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया।
कोर्ट ने जब अतुल की संपत्ति की जांच की, तो उसकी विलासिता सामने आ गई। अतुल का अपना सगा बेटा विदेश में रहकर महंगी पढ़ाई कर रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) से पता चला कि उसका टर्नओवर करोड़ों रुपयों में है। बैंक ट्रांजेक्शन और सीए की रिपोर्ट ने साबित किया कि वह पैसे वाला आदमी है। उसके पास करोड़ों की जमीनें, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट मौजूद हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि जो पिता लाखों कमाता है, वह अपने बच्चों को भूखा नहीं रख सकता।
कोर्ट ने इस मामले में बहुत ही मार्मिक और जरूरी टिप्पणी की है। जज एके गोयल ने कहा कि माता-पिता के रिश्ते भले ही अवैध हों, पर बच्चे लावारिस नहीं छोड़े जा सकते। कोर्ट ने आरोपी अतुल पंवार को हर महीने 1 लाख रुपए भरण-पोषण देने का आदेश दिया है। इसके अलावा 25 लाख रुपए का पिछला बकाया भी तुरंत चुकाने को कहा गया है। यह फैसला उन लोगों के लिए सबक है जो रसूख के दम पर किसी की जिंदगी से खेलते हैं। महिला ने न्याय पाने के लिए 12 साल तक लंबी और थका देने वाली कानूनी लड़ाई लड़ी।
यह खबरें भी पढ़ें...
डेली कॉलेज को लेकर लगी चार याचिकाओं से हाईकोर्ट जस्टिस ने खुद को किया अलग
एमपी में बदले सर्विस नियम: अब दो से ज्यादा बच्चों पर नहीं जाएगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
जस्टिस को फोन लगाने के मामले में विधायक संजय पाठक की सुनवाई बढ़ी, अब 15 जुलाई को होगी
एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर
समरीन ने इस दौरान दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। अतुल ने समरीन का तीन बार अबॉर्शन कराया और आखिरकार बच्चों को छोड़कर चला गया। अब इंदौर फैमिली कोर्ट ने इस आरोपी पर कानूनी हंटर चलाया है। कोर्ट ने आरोपी पिता को बच्चों के खर्चे के लिए भारी जुर्माना भरने के आदेश दिए है।
लिव-इन रिलेशनशिप और तीन बार अबॉर्शन का दर्द
कोर्ट में बिल्डर की ओछी दलील: पत्नी नहीं 'रखैल' है
हाई कोर्ट में कबूलनामा और फैमिली कोर्ट में पलटी मारना
करोड़ों का साम्राज्य और बच्चों को सड़क पर छोड़ने की नीयत
इंदौर फैमिली कोर्ट की सख्त टिप्पणी और आदेश
यह खबरें भी पढ़ें...
डेली कॉलेज को लेकर लगी चार याचिकाओं से हाईकोर्ट जस्टिस ने खुद को किया अलग
एमपी में बदले सर्विस नियम: अब दो से ज्यादा बच्चों पर नहीं जाएगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
जस्टिस को फोन लगाने के मामले में विधायक संजय पाठक की सुनवाई बढ़ी, अब 15 जुलाई को होगी
एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari