इंदौर में 53 करोड़ की बोली विवाद के बाद बोले मुनिश्री सुधासागर जी महाराज-दान हो टैक्स फ्री

Sanjay Gupta | Jul 31, 2026, 19:17 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. मुनिश्री सुधासागर जी महाराज चातुर्मास के लिए इंदौर में हैं। इस दौरान गुरुवार को कलश रखने के लिए बोलियां लगीं। वहीं अब मुनिश्री ने शुक्रवार को अपने प्रवचन में सरकार से दान को पूरी तरह टैक्स फ्री रखने की बात कही।

इंदौर के दलालबाग में मुनिश्री श्री सुधासागर जी महाराज का प्रवास रहेगा। चार माह का यह प्रवास है। इसके लिए गुरुवार को कलश रखने के लिए बोलियां लगीं। इसमें दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने करोड़ों की बोलियां लगाईं। द सूत्र की खबर के बाद पूरे जैन समाज में हलचल मच गई।



बोली के बाद मुनिश्री ने रखी टैक्स फ्री की बात

मुनिश्री ने शुक्रवार को प्रवचन में कहा कि आज दान भी व्यक्ति गुप्त कर रहा है। कांप रहा है कि मुनिश्री नाम न आ जाए। कितने लोग हैं, जो दान देना चाहते हैं, लेकिन राजा और राजनीति के डर से नहीं दे पा रहे हैं। राजा और महाराजा सुनें, राजनीतिज्ञ सुनें।



मैं चाहता हूं कि इस बात का खुला ऐलान करें कि धर्म, धर्मात्मा और दान के लिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। दान पर कोई टैक्स नहीं होगा। इससे देश के खजाने ऐसे भर जाएंगे कि खजाना खाली नहीं होगा। टैक्स फ्री होते ही भारत कर्ज से मुक्त हो जाएगा।



हलचल मची तो जैन समाज ने कहा

इसके बाद देर रात होते-होते जैन समाज की ओर से सूचना जारी हुई कि यह तो 1616 कलश हैं और इसे गलत तरीके से 16 करोड़ 16 लाख समझा जा रहा है। चातुर्मास कलश स्थापना एक प्रक्रिया है, जिसमें मंत्रों से कलश स्थापना की जाती है। इसमें राशि का कोई लेन-देन नहीं होता है। सपना मनीष गोधा व आनंद नवीन गोधा द्वारा 1616 मंत्रित कलश चातुर्मास स्थल पर विराजमान किए जाएंगे।



उधर कलश बुकिंग के लिए नंबर, बैंक डिटेल जारी

हालांकि, कलश बुकिंग के लिए पीयूष जैन नाम के व्यक्ति का फोन नंबर, अकाउंट नंबर (4120100963), बैंक डिटेल (आईएफएससी कोड सीबीआईएन0281856) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का क्यूआर कोड भी जारी किया गया।



indore donation tax free sudhasagar (2)


सामने आई पोस्ट, बोली में इंदौर ने रच दिया इतिहास

उधर सुधा का सागर सोशल मीडिया चैनल पर भी संदेश जारी हुआ कि आकाश कोयला समस्त कोयला परिवार, इंदौर ने 555 कलश से पुण्यार्जन किया। अब तक की सबसे बड़ी राशि से शिविर पुण्यार्जक हुआ।



साथ ही एक पोस्टर डाला गया, जिसमें कलश बुकिंग कराने वालों की सूची थी और कहा गया कि इंदौर वालों ने इतिहास रच दिया। इसमें प्रथम दो चक्रवर्ती परिवार में 1616 कलश के रूप में सपना मनीष गोधा और आनंद जी व नवीन जी गोधा का भी नाम सूची में है। साथ ही अन्य बोली लगाने वालों के नाम भी जारी किए गए।



indore donation tax free sudhasagar


इंदौर के नेता मेंढकों के समान

वहीं सुमतिधाम, इंदौर में हाल ही में मुनिश्री द्वारा दिया गया प्रवचन भी चर्चा में आया है। इसमें उन्होंने इंदौर के नेताओं की तुलना मेंढकों से की है। मुनिश्री ने कहा कि इंदौर के लोगों से कहना है कि हमारे वारिस हमें इन नेताओं के भरोसे मत छोड़ देना।



हम नेताओं के काबू में तो नहीं आने वाले। जनता में जरूर दम होता है। इसलिए जनता से कहना है कि जागते रहो। क्योंकि इंदौर के नेता मेंढकों के समान हैं। एक को पकड़ो तो दूसरा आगे आ जाता है, दूसरे को पकड़ो तो पहला आगे आ जाता है। एक ग्रुप आगे आ जाएगा तो दूसरा पीछे।



इसलिए नेता-फेता के तो मैंने सैंपल ले लिया है। इन नेताओं के भरोसे मत रहना। जनता से कहना है कि जागते रहो। जनता में इतनी दम होती है कि वह साधु के बढ़ते कदम को भी रोक सकती है।



ये खबरें भी पढ़ें...



मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के चार्तुमास में कलश रखने के लिए लगी 53 करोड़ की बोलियां



धार भोजशाला की बाउंड्रीवाल के पास लगी जमीन पर हुई नमाज, रहवासियों की आपत्ति



शराब के लिए हंगामा करने वाला सिपाही, कभी अफसरों का था लाडला, हिस्ट्रीशीटर से है कनेक्शन



शहराध्यक्ष चिंटू से 6 घंटे में 275 सवाल, पूछा खानदान में पहले कोई नेता था क्या, AI क्या होता है



Tags:
  • इंदौर
  • सोशल मीडिया
  • जैन समाज
  • बोली
  • मुनिश्री सुधासागर जी महाराज