मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के चार्तुमास में कलश रखने के लिए लगी 53 करोड़ की बोलियां

Sanjay Gupta | Jul 30, 2026, 19:20 IST
Share
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के चार्तुमास में
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के चार्तुमास में

मुनिश्री श्री सुधासागर जी महाराज चार्तुमास के लिए इंदौर में है। इस दौरान गुरुवार को कलश रखने के लिए बोलियां लगी। इसमें रिकार्ड टूट गए। यह बोलियां करीब 53 करोड़ रुपए की लगी है। सबसे बड़ी बोली सपना मनीष गोधा और नवीन आनंद गोधा की 16-16 करोड़ की रही।

INDORE. इंदौर दलालबाग में मुनिश्री महाराज श्री सुधासागर जी का प्रवास रहेगा। चार माह का यह प्रवास है। इसके लिए गुरुवार को कलश रखने के लिए बोलियां लगी। इसमें दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने करोड़ों की बोलियां लगाई।

गोधा ने लगाई 16 करोड़ की बोली

पहला कलश रखने के लिए सपना मनीष गोधा ने सबसे बड़ी 16 करोड़ 16 लाख 16 हजार 16 रुपए की बोली लगाई। इसी तरह नवीन आनंद गोधा ने भी यही बोली लगाई। इसके बाद महाराज ने दोनों को आशीर्वाद दिया। दोनों ही 16-16 करोड़ की राशि देंगे।

इन्होंने लगाई 5 और 3 करोड़ की बोलियां

  • इसके साथ ही श्रावस संस्कार श्रेणी कलश के लिए आकाश दीपिका कोल ने 5 करोड़ 55 लाख की बोली लगाई।
  • तृतीय कलश के लिए अशोक रानी डोसी ने 3 करोड़ 55 लाख की बोली लगाई।
  • चतुर्थ कलश के लिए आशारानी महेंद्र जी पाण्डया ने 3 करोड़ 33 लाख की बोली लगाई।
  • पंचम कलश के लिए धर्मेंद्र जैन सिनकेम वालों ने 3 करोड़ 33 लाख की बोली लगाई।
  • हर्ष जैन ने भी 3 करोड़ 33 लाख की बोली लगाई और सौरभ बड़जात्या ने 2 करोड़ 11 लाख की बोली लगाई।

कैश या चेक कैसे देंगे यह राशि

जैन समाज के जानकारों ने बताया कि यह राशि 25 फीसदी अभी देना होती है। साथ ही 25-25 फीसदी हर माह यानी चार माह में देना का प्रावधान होता है। लेकिन इसके बाद भी कई बार समय ले लेते हैं। एक साल में यह राशि दी जाती है। इसमें नंबर एक और नंबर दो जैसा कुछ नहीं होता है। बोली लगाने वाला कैश या चेक किसी भी तरह से दे सकता है।

munishri-sudhasagar-chaturmas-kalash-boli
munishri-sudhasagar-chaturmas-kalash-boli

इतना बड़ी राशि कहां से आएगी

अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि 16 करोड़ 16 लाख वाली बोलियां लगाने वाले सपना मनीष गोधा और नवीन आनंद गोधा इस राशि की व्यवस्था कैसे करेंगे। दोनों का ही रियल एस्टेट का काम है। दिगंबर जैन समाज के प्रमुख आयोजनों में इन्हीं दोनों की भूमिका रहती है। बड़ी बोलियां लगाकर यह जैन समाज में चर्चा में आते हैं और इसका इन्हें लाभ होता है। वहीं इतनी बड़ी बोलियां लगने से आयकर विभाग के भी कान खड़े होंगे।

ये भी पढ़ें...

इंदौर दिगंबर जैन समाज में आचार्य के सामने अध्यक्ष गोधा की शेर-गीदड़ टिप्पणी से बढ़ा विवाद

रीवा का जैन साध्वी हादसा: एक्सीडेंट या साजिश? बढ़ा विवाद, जैन समाज का देशभर में प्रदर्शन

भोजशाला में शासन की ओर से एजी बोले- यह मंदिर है जिसे तोड़ा गया, जैन समाज ने जैन मंदिर बताया

मध्य प्रदेश भोजशाला विवाद में जैन समाज की एंट्री, यक्षिणी अंबिका मूर्ति पर दावा

जैन महाराज सुधासागर

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • जैन समाज
  • दिगंबर जैन समाज
  • जैन महाराज सुधासागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान