शराब के लिए हंगामा करने वाला सिपाही, कभी अफसरों का था लाडला, हिस्ट्रीशीटर से है कनेक्शन

Sanjay Gupta | Published:
Share
शराब के लिए हंगामा करने वाला सिपाही, इंदौर सिपाही कांड
शराब के लिए हंगामा करने वाला सिपाही, इंदौर सिपाही कांड

एमपी में डीजीपी और इंदौर में सीपी संतोष सिंह के नशे से दूरी के अभियान को बट्टा एक सिपाही ने ही लगा दिया। शराब दुकान पर सस्ती शराब लेने के लिए पिस्टल तक दिखाने वाले सिपाही की करतूतें अब और भी चर्चा में आ गई हैं। मध्‍य प्रदेश

इंदौर में गुरुवार, 30 जुलाई को एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई, जब द्वारिकापुरी थाने के सिपाही तन्मय सिंह तोमर ने एक सस्ती शराब की बोतल के लिए दुकानदार के साथ बदतमीजी की।

बताया जा रहा है कि वह जब दुकान पर पहुंचा तब भी शराब के नशे में धुत था। वह दुकान में घुसा और सेलसमैन को धौंस दिखाई।

सिपाही की कमर में पिस्टल भी थी, जिसे दिखाकर धमकी देने की बात भी सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद वह सस्पेंड हो चुका है और जांच ए.सी.पी. को सौंपी गई है। उधर सिपाही की करतूतें अब सामने आने लगी हैं।

c654d8c3-302
c654d8c3-302


सिपाही ले चुका प्रशंसा पत्र

सिपाही तोमर को अच्छे काम के लिए विभाग से प्रशंसा पत्र मिल चुका है। वह थाने में बड़े अधिकारियों का लाड़ला माना जाता है।

नशे के खिलाफ कार्रवाई वाले मामलों में थाने से उसे ही भेजा जाता है। नशे के कारोबार को लेकर आने वाली अधिकतर शिकायतों को यही डील करता है।

7b7221f7-875
7b7221f7-875


हिस्ट्रीशीटर के साथ घूमता है सिपाही

सिपाही तोमर अधिकांश मौकों पर हिस्ट्रीशीटर महेश टोपी के साथ घूमता है। शराब दुकान पर भी वह इसी के साथ गया था। टोपी की पत्नी सीमा पर भी ड्रग्स के कारोबार के आरोप हैं। वहीं इसका साला चेतन नाथ भी क्षेत्र का कुख्यात गुंडा है।

शराब दुकान पर यह हुआ था विवाद

विवाद द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में (टी.आई. मनीष मिश्रा) हुआ। सिपाही तोमर फूटी कोठी स्थित शराब दुकान पर बोतल के लिए पहुंचा। वहां दुकानदार से बोतल के दाम पर बात हुई।

इस पर सिपाही भड़क गया और धौंस दी कि जानते नहीं हो क्या? सिपाही ने कहा, मैं बहुत पागल आदमी हूं। इस पर बहस हुई और गाली-गलौज करते हुए सिपाही दुकान के अंदर घुस आया, मोबाइल छीना और बदतमीजी की।

विवाद के बाद सिपाही निलंबित

वहीं इस विवाद का वीडियो सामने आने के बाद फिलहाल सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और जांच ए.सी.पी. को दी गई है।

वहीं सिपाही तन्मय सिंह तोमर का कहना है कि वह मौके पर विवाद की सूचना मिलने पर पहुंचा था। शराब महंगी बेचने की बात को लेकर विवाद हो रहा था।

ये खबरें भी पढ़िए।

मध्यप्रदेश न्यूज: इंदौर कमिश्नर चला रहे नशे से दूरी अभियान, सिपाही शराब नहीं मिलने पर भड़का

इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर

इंदौर न्यूज: इंदौर पुलिस का नया विवाद, NCR में विधायक के रिश्तेदार का नाम FIR में गायब!

एमपी न्यूजछ पुलिस का फर्जी पट्टा कांड- केवल एक केस नहीं, एक्स-रे बुलाइए सीपी साहब

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • शराब
  • सिपाही
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा

By Sanjay Gupta

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल

By Jageshwar Prasad

FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

By Kaushiki

50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

By Amresh Kushwaha

बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते