पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह बोले, ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा

Sanjay Gupta | May 21, 2026, 20:57 IST
ajay singh
कांग्रेस विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह इन दिनों प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कड़ी में वह बुधवार और गुरुवार दो दिन इंदौर में रहे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे दूंगा।

एमपी विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह इंदौर दौरे पर रहे और गुरुवार शाम को वह भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान गांधीभवन पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें एक कार्यकर्ता ने उनसे बीजेपी में गए नेताओं को लेकर सवाल कर लिए और बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक चली गई।



पहले अजय सिंह और फिर केके मिश्रा बोले

कांग्रेस कार्य़कर्ता प्रवेश यादव ने बैठक के दौरान पूछ लिया कि आप कह रहे हैं कि मिलकर लड़ेंगे तो 2028 में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। यदि बीजेपी में गए गद्दार नेता वापस आए तो क्या होगा। इस पर सिंह ने कहा कि यदि सरकार बनने से पहले कोई इक्का-दुक्का आता है तो ले सकते हैं। लेकिन सरकार बनने के बाद आते हैं तो बिल्कुल नहीं लेंगे।



इस पर सिंधिया की बात उठी और कहा कि यदि वह आते हैं तो क्या करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि फिर मैं कांग्रेस में उनका विरोध करूंगा। इस पर पास में बैठे प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी कहा कि मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे दूंगा। इस पर फिर सिंह ने भी कहा कि मैं भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दूंगा।



ajay-singh


मिलकर बनाएंगे 2028 में सरकार

सिंह ने प्रेस से चर्चा में कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में अधिक अंतर नहीं है। हम मिलकर काम करेंगे और लडेंगे तो साल 2028 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस मध्य प्रदेश में मजबूत है और कार्यकर्ताओं की भी कोई कमी नहीं है। सिंह ने इंदौर में कई वरिष्ठ नेताओें से मुलाकात की और उनके यहां मिलने गए।



कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव के निवास पर भी बड़ा आयोजन हुआ जिसमें सभी कार्य़कर्ता शामिल हुए। यहां सभी का भोजन रखा गया। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे। यहां भी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और साल 2028 के चुनाव के लिए कमर कसने की बात कही।



ये भी पढ़ें...

इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज



इंदौर कलेक्ट्रेट में लगी अनोखी सोलर बेंच, बिना बिजली के कड़कती धूप में देगी AC जैसी हवा



इंदौर में बिल्डर को अवैध कॉलोनी केस से बचाने सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में पिता का नाम मप्र शासन बताया



बुदनी रेल प्रोजेक्ट: इंदौर से सीधे जुड़ेंगे भोपाल-जबलपुर, 2 घंटे की दूरी कम, 10 नए क्रॉसिंग





Tags:
  • इंदौर
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी विधानसभा
  • अजय सिंह