इंदौर में बिल्डर को अवैध कॉलोनी केस से बचाने सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में पिता का नाम मप्र शासन बताया
Sanjay Gupta | May 21, 2026, 14:08 IST
indore land scam dharavera rau mp govt record fraud
इंदौर में अधिकारियों और बिल्डर के गठजोड़ से जमीन के खेल का एक और खुलासा हुआ है। मामला चार साल पुराना है। ये मामला तब खुला जब जमीन पर पट्टे बांटने की सुगबुगाहट हुई।
इंदौर में जमीन की जादूगरी का एक और मामला सामने आया है। राउ तहसील के ग्राम धरावरा की यह जमीन कुल 0.751 हेक्टेयर की है और कीमत करीब 15 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
अद्भुत बात ये है कि रिकॉर्ड में जमीन का मालिक लिखा है- शासकीय मध्यप्रदेश शासन पिता शासकीय मध्य प्रदेश शासन। हां, सही पढ़ा आपने, दोनों जगह मप्र शासन लिखा है।
असल में राजस्व रिकॉर्ड में अगर कोई सरकारी जमीन होती है तो मालिक सिर्फ मप्र शासन या शासकीय लिखा होता है, पिता मप्र शासन नहीं लिखा होता। यह जमीन तत्कालीन नायब तहसीलदार संजय गर्ग के कोर्ट के आदेश (8 जून 2020) के तहत सरकारी घोषित की गई थी।
यह जमीन पूर्व रिकॉर्ड में एआर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम पर थी। अब इसमें असल कहानी यह है कि बिल्डर ने यहां पर अवैध कॉलोनी काटी। साथ ही प्लॉट काटकर लोगों को बेच दिए और रजिस्ट्री करा दी। बाद में इंदौर कलेक्टर पद पर मनीष सिंह (कलेक्टर मनीष सिंह) आए। इसी दौरान अवैध कॉलोनी और भूमाफियाओं के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया गया।
इसी से बचने के लिए बिल्डर ने अवैध काटी और बेची गई इस 15 करोड़ की जमीन को दान देने का खेल रचा। इससे उस पर किसी तरह का केस भी नहीं हो और कमाई तो पहले हो चुकी थी।
इसमें आरोप है कि तत्कालीन नायब तहसीलदार संजय गर्ग, पटवारी हेमराज दांगी और बाबू अखिलेश त्यागी ने मिलकर इस जमीन के रिकॉर्ड बदले हैं।
इसमें बिल्डर्स से जमीन दान करने का पत्र लिया गया और इस आधार पर कोर्ट में केस चलाकर इस जमीन को सरकारी घोषित कर दिया गया।
इससे पहले जमीन पर प्लॉट काटकर बेचे जा चुके थे। इसमें कई लोगों के पास रजिस्ट्री भी है। इसके लिए ना तो कलेक्टर से अप्रूवल लिया गया और ना ही जो दानपत्र के लिए अधिकृत प्रतिनिधि बनाकर। आवेदन लेकर प्रक्रिया की जाती है, वह की गई।
बिना कलेक्टर के अप्रूवल के जमीन को सरकारी घोषित कर रिकॉर्ड में चढ़ा दिया गया।
दरअसल यह मामला छह साल पुराना है और अभी भी दबा रहता है, लेकिन अब जमीन के सरकारी रिकॉर्ड को देखते हुए यहां पर पट्टे बांटने की सरकारी योजना आई है।
इस पर यहां पर प्लॉट ले चुके लोग विरोध में आए कि हमने तो रजिस्ट्री की हुई है। पट्टे कैसे दिए जा सकते हैं? इसके बाद यह मामला द सूत्र के पास आया और इसका खुलासा हुआ।
वहीं देवास के कन्नौद में पदस्थ नायब तहसीलदार संजय गर्ग का कहना है कि हमने तो निजी को सरकारी जमीन किया है। यह तो सही किया है। दानपत्र के जरिए प्रक्रिया से किया होगा। इसमें कलेक्टर की मंजूरी की जरूरत नहीं होती है। गलत कुछ भी नहीं है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में लॉरेंस गैंग की टूटी वसूली चैन, एक सदस्य के पास मिले बिल्डर को धमकाने के सबूत
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को झटका, मुआवजा नहीं लेने वाले किसान की जमीन लेने पर लगी रोक
जेपी और अल्ट्राटेक अधिग्रहण में 54.40 करोड़ रुपए का बिजली बकाया फंसा
भोपाल वेस्टर्न बायपास का नया रूट मंजूर: 35.60 किमी लंबी सड़क,एक घंटा बचेगा समय
अद्भुत बात ये है कि रिकॉर्ड में जमीन का मालिक लिखा है- शासकीय मध्यप्रदेश शासन पिता शासकीय मध्य प्रदेश शासन। हां, सही पढ़ा आपने, दोनों जगह मप्र शासन लिखा है।
असल में राजस्व रिकॉर्ड में अगर कोई सरकारी जमीन होती है तो मालिक सिर्फ मप्र शासन या शासकीय लिखा होता है, पिता मप्र शासन नहीं लिखा होता। यह जमीन तत्कालीन नायब तहसीलदार संजय गर्ग के कोर्ट के आदेश (8 जून 2020) के तहत सरकारी घोषित की गई थी।
indore-land-scam-dharavera-rau-mp-govt-record-fraud
बिल्डर ने 15 करोड़ की जमीन क्यों दान में दी
इसी से बचने के लिए बिल्डर ने अवैध काटी और बेची गई इस 15 करोड़ की जमीन को दान देने का खेल रचा। इससे उस पर किसी तरह का केस भी नहीं हो और कमाई तो पहले हो चुकी थी।
45eac687-c04
8d144f33-0b4
whatsapp-image-2026-05-21-13-23-13
दानपत्र के जरिए कर दी सरकारी
इसमें बिल्डर्स से जमीन दान करने का पत्र लिया गया और इस आधार पर कोर्ट में केस चलाकर इस जमीन को सरकारी घोषित कर दिया गया।
इससे पहले जमीन पर प्लॉट काटकर बेचे जा चुके थे। इसमें कई लोगों के पास रजिस्ट्री भी है। इसके लिए ना तो कलेक्टर से अप्रूवल लिया गया और ना ही जो दानपत्र के लिए अधिकृत प्रतिनिधि बनाकर। आवेदन लेकर प्रक्रिया की जाती है, वह की गई।
बिना कलेक्टर के अप्रूवल के जमीन को सरकारी घोषित कर रिकॉर्ड में चढ़ा दिया गया।
क्यों खुला यह मामला
इस पर यहां पर प्लॉट ले चुके लोग विरोध में आए कि हमने तो रजिस्ट्री की हुई है। पट्टे कैसे दिए जा सकते हैं? इसके बाद यह मामला द सूत्र के पास आया और इसका खुलासा हुआ।
क्या बोल रहे नायब तहसीलदार
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में लॉरेंस गैंग की टूटी वसूली चैन, एक सदस्य के पास मिले बिल्डर को धमकाने के सबूत
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को झटका, मुआवजा नहीं लेने वाले किसान की जमीन लेने पर लगी रोक
जेपी और अल्ट्राटेक अधिग्रहण में 54.40 करोड़ रुपए का बिजली बकाया फंसा
भोपाल वेस्टर्न बायपास का नया रूट मंजूर: 35.60 किमी लंबी सड़क,एक घंटा बचेगा समय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari