इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज

Sanjay Gupta | May 21, 2026, 18:44 IST
Share
indore-water-crisis-relief
indore-water-crisis-relief

इंदौर में भयावह जलसंकट के कारण जनता सड़कों पर उतर रही है। विधायक-पार्षदों में खींचातानी चल रही है। इसे देखते हुए भोपाल से एसीएस अनुपम राजन गुरुवार को इंदौर आए। वहीं सांसद, महापौर और सभी विधायकों ने 50 करोड़ के पैकेज की मांग की।

इंदौर के जलसंकट ने बवाल कर दिया है। जनता त्राहिमाम कर रही है। नेता व अधिकारी हलाकान है। नेताओं के यहां लगातार धरने हो रहे हैं। टैंकर बढ़ाने की मांग हो रही है। इन सभी को देखते हुए भोपाल से एसीएस अनुपम राजन गुरुवार को इंदौर पहुंचे।

यहां रेसीडेंसी कोठी पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला भी मौजूद थे। कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आशीष पाठक व अन्य भी बैठक में मौजूद थे।

सांसद, महापौर ने उठाई पैकेज की मांग

समस्याओं पर चर्चा में बताया गया कि शहर में टैंकर बढ़ाने की जरूरत है। नर्मदा का जल अब भी 2013 जैसा ही है, जबकि जनसंख्या बढ़ गई है। चार हजार से ज्यादा बोरिंग सूख चुके हैं। अभी 600 से ज्यादा टैंकर पानी सप्लाई कर रहे हैं। लेकिन टैंकर का भुगतान, नए हाइड्रेंट बनाना और कुछ जगह पाइपलाइन ठीक करना बाकी है।

इसके लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की जरूरत है। सांसद लालवानी ने कहा कि अगर सरकार यह भुगतान कर दे तो स्थिति सुधरेगी। महापौर ने इन सभी कामोें के लिए अनुमानित 50 करोड़ खर्च होने की बात कही और शासन से इसकी मांग रखी। इसका सभी विधायकों ने भी समर्थन किया।

हमारी चुंगी क्षति की राशि ही मिल जाती तो बेहतर होता

बैठक में यह भी बात उठी कि मध्य प्रदेश शासन से नगर निगम इंदौर को चुंगी क्षति के ही 400 करोड़ से अधिक आना है। यही राशि रिलीज हो जाती तो काफी काम निगम स्तर पर हो सकते थे। फिलहाल शासन द्वारा जलसंकट दूर करने के लिए 50 करोड़ के राहत पैकेज किया जाना चाहिए। सभी ने इन मांगों का समर्थन दिया।

जलसंकट के लिए यह भी तय किया

यह भी बात उठी कि निगम के पुराने् रिटायर कर्मचारियों की सेवा ली जाए जिन्हें जलापूर्ति सिस्टम की जानकारी है। वहीं कुछ इंजीनियर की जरूरत है जिनकी जल्द पूर्ति की जाए। इससे जलसंकट को काबू करने में मदद मिलेगी। एसीएस ने सभी बातों को सुनकर इन्हें भोपाल स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बुदनी रेल प्रोजेक्ट: इंदौर से सीधे जुड़ेंगे भोपाल-जबलपुर, 2 घंटे की दूरी कम, 10 नए क्रॉसिंग

प्रतिमा अनावरण और भजन संध्या: स्व. हरिप्रसाद पाटीदार की याद में भव्य आयोजन

एमपी के शहडोल में 400 करोड़ का जमीन घोटाला : पटवारी और अफसरों की सांठगांठ उजागर

सिंधु जल संधि पर भारत का कड़ा रुख : इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला किया खारिज, पाकिस्तान को चेतावनी

Tags:
  • इंदौर
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सांसद शंकर लालवानी
  • मधु वर्मा
  • विधायक मालिनी गौड़
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • जलसंकट
  • गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग